Move to Jagran APP

Start Up: ताज ही नहीं, वाह ताजनगरी भी कहने लगे टूरिस्ट Agra News

आगरा के युवा ने शुरू किया पर्यटन में अनूठा स्टार्टअप। छह माह में 500 से अधिक पर्यटकों का करा चुके टूर।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Tue, 14 Jan 2020 09:24 AM (IST)Updated: Tue, 14 Jan 2020 09:24 AM (IST)
Start Up: ताज ही नहीं, वाह ताजनगरी भी कहने लगे टूरिस्ट Agra News
Start Up: ताज ही नहीं, वाह ताजनगरी भी कहने लगे टूरिस्ट Agra News

आगरा, निर्लोष कुमार। पर्यटकों की लगातार गिरती संख्या से चिंतित पर्यटन उद्योग के लिए शहर के एक युवा ने उम्मीदों का स्टार्टअप किया है। ये स्टार्टअप पर्यटकों को ताजमहल के अलावा भी आगरा की तमाम ऐसे दर्शनीय स्थलों तक ले जाता है, जो अब तक ताजमहल की दीवानगी के आगे नजरों में ही नहीं चढ़े थे। ताज देखकर वाह-वाह करने वाले पर्यटक भी ऐसे स्थल पर आकर कहने लगे हैं-वाह! ताजनगरी।

loksabha election banner

शहर के शमसाबाद रोड स्थित राहुल विहार निवासी रितिक गुप्ता ने दयालबाग शिक्षण संस्थान से इकोनोमिक्स ऑनर्स किया है। पर्यटन से उनका दूर-दूर तक कोई लेना देना नहीं था। एक बार मुंबई भ्रमण पर गए तो पर्यटन का ये आइडिया मिला। आगरा लौटकर पिछले वर्ष फरवरी से अपने आइडिया को मूर्त रूप देने में जुट गए। शहर के बारे में अध्ययन किया। वेबसाइट trocals.com बनाई।

ताज द कंप्लीट वॉक, बियोंड द ताज वॉक

ऑनलाइन बुकिंग होने के बाद पर्यटक आगरा आते हैं। ताज द कंप्लीट वॉक पैकेज के तहत वे गाइड के जरिए पर्यटकों को ताजमहल का संपूर्ण भ्रमण कराते हैं। बियोंड द ताज वॉक पैकेज में ताजमहल के समीप बने स्मारक काली मस्जिद, ताज टेनरी, हाथीखाना, कीठम, चंबल सेंचुरी आदि स्थलों तक ले जाते हैं।

जुलाई से अब तक करा चुके 500 टूर

रितिक बताते हैं कि पर्यटक ताजमहल के अलावा भी ऐसे स्थल देखकर चौंक जाते हैं। इन स्थलों के बारे में जानने को काफी उत्सुकता दिखाते हैं। रितिक इस स्टार्टअप के जरिए ही पिछले वर्ष जुलाई से अब तक करीब 500 टूर करा चुके हैं।

सिटी ऑफ ताज तक सीमित आगरा

रितिक कहते हैं कि आगरा सिटी ऑफ ताज तक सीमित रह गया है। अगर यही चलता रहा तो एक दिन का डेस्टिनेशन बना शहर केवल ताज तक सिमट जाएगा। जबकि यहां एक से बढ़कर एक स्मारक, प्राकृतिक पर्यटन केंद्र और धार्मिक पर्यटन स्थल भी हैं। यहां की अपनी संस्कृति, खानपान और विरासत है, जिसे पर्यटकों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें स्टार्टअप शुरू किया।

खूबियां स्टार्ट अप की

-पहली वॉक बियोंड द ताज सबसे यादगार है। इसमें दो ब्लॉगर आए थे।

-सिटी वॉक, फूड वॉक, ओल्ड सिटी, मुगल वॉक भी कराते हैं।

-स्मारक में गाइड से भ्रमण कराते हैं जबकि वॉक खुद कराते हैं।

-अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस, चीन, जर्मनी, इथोपिया, ऑस्ट्रेलिया आदि देशों के पर्यटकों को वॉक करा चुके हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.