Move to Jagran APP

कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सपा ने भाजपा को घेरा, मथुरा की तहसीलों पर दिया धरना Agra News

मथुरा में तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर धरने पर बैठे। आजम के खिलाफ की जा रही कार्रवाई किया विरोध।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Tue, 01 Oct 2019 05:11 PM (IST)Updated: Tue, 01 Oct 2019 05:11 PM (IST)
कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सपा ने भाजपा को घेरा, मथुरा की तहसीलों पर दिया धरना Agra News
कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सपा ने भाजपा को घेरा, मथुरा की तहसीलों पर दिया धरना Agra News

आगरा, जेएनएन। कानून व्यवस्था और महंगाई के मुद्दे को लेकर सपा ने भाजपा को घेरा। मंगलवार को मथुरा जिले की तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर धरने पर बैठे सपाइयों ने आजम खान के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमों को बदले की भावना से की गई कार्रवाई बताया और कहा कि अखिलेश सरकार ने विकास की जो योजनाएं शुरू की थीं। उन पर ही भाजपा सरकार अपनी मुहर लगाकर अपनी पीठ खुद ही थपथपाने का काम कर रही है। आम जनता भाजपा की इस नौटंकी को समझ रही है।

loksabha election banner

सदर तहसील में प्रदर्शन कर रहे सपा नेताओं ने भाजपा पर तीखे प्रहार किए। कहा कि बदले की भावना से आजम खान के खिलाफ बकरी चोरी के मुकदमा दर्ज कराए जा रहे हैं। जिलाध्यक्ष तनवीर अहमद ने कहा कि चिन्मयानंद मामले में पीडि़ता सारे साक्ष्य उपलब्ध करा रही है। भाजपा पीडि़ता को जेल भेज रही है और आरोपित चिन्मयानंद को अस्पताल भेजा कर सभी सुविधाएं मुहैया करा रही हैं। कानून व्यवस्था को लेकर सपा नेता सरदार सिंह और जागेश्वर यादव ने कहा कि थाने चौकियों में पीडि़तों की सुनवाई नहीं हो रही है। थानों में पीडि़त खुदकशी कर रहे हैं। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। लूट, हत्या, अपहरण और डकैती जैसी घटनाएं घटित हो रही हैं। सपा नेताओं ने कहा कि डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं। खाद्य सामग्री की कीमतें बेकाबू हो गई हैं। गरीब, मजदूर, किसान और व्यापारी परेशान हैं। आम आदमी महंगाई से त्रस्त है। किसानों को खाद, बीज और पानी नहीं मिल पा रहा है। सपा नेता ने कहा कि अखिलेश सरकार की योजनाओं पर ही भाजपा की सरकार अपनी मुहर लगा रही है। विकास की भाजपा सरकार के पास कोई योजना नहीं है। दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा को सजाने पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन रोजगार के लिए सरकार कोई व्यवस्था नहीं कर रही है। बेरोजगारी से युवा परेशान हैं। धरने पर भारत भूषण शर्मा, राजन रिजवी, मुकेश सिकरवार, जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र ङ्क्षसह, श्याम मुरारी चौहान, रवि यादव, राजेंद्र फरारी, मुन्ना मलिक, भूरा शेख, इकबाल कुरैशी, सईद अहमद मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.