Move to Jagran APP

Gram Panchayat Chunav: आगरा में घूंघट में मांगे वोट, घूंघट की ओट से ही वोट की चोट

Gram Panchayat Chunav नामांकन से लेकर वोट मांगने तक महिला प्रत्याशियों ने घूंघट में वोट मांगे तो मतदान के लिए हर बूथ पर पुरुषों से अधिक महिलाएं कतार में थीं। इसमें अधिकतर घूंघट की ओट से ही वोट की चोट करने पहुंची थी।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Fri, 16 Apr 2021 12:55 PM (IST)Updated: Fri, 16 Apr 2021 05:44 PM (IST)
Gram Panchayat Chunav: आगरा में घूंघट में मांगे वोट, घूंघट की ओट से ही वोट की चोट
मतदान केंद्रों पर महिलाओं की दिन भर लगी रही कतार।

आगरा, अम्बुज उपाध्याय। पंचायत चुनाव के रण में महिला प्रत्याशी की संख्या पुरुषों से भले ही कम हैं, लेकिन ये आंकड़ा कुल प्रत्याशियों में 40 फीसद से अधिक है। ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य से लेकर क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्य तक सभी पदों के लिए महिलाओं ने जमकर दावेदारी की है। नामांकन से लेकर वोट मांगने तक महिला प्रत्याशियों ने घूंघट में वोट मांगे तो मतदान के लिए हर बूथ पर पुरुषों से अधिक महिलाएं कतार में थीं। इसमें अधिकतर घूंघट की ओट से ही वोट की चोट करने पहुंची थी। जिले में कुल मतदान 72.12 फीसद हुआ। जिसमें महिलाओं ने बाजी मार ली। कुल मतदान में 71.78 फीसद पुरुषाें का आंकड़ा थी तो महिलाएं 72.51 फीसद रहीं। 

loksabha election banner

जिला पंचायत सदस्य के लिए दर्जनों दिग्गज अपना भाग्य नहीं आजमा सके हैं। अध्यक्ष सीट महिला आरक्षित होने के कारण, परिवार की महिला के सहारे ये दूरी तय करने की तैयारी है। वहीं आरक्षण आवंटन में प्रधानी, क्षेत्र पंचायत सदस्य के भी पद महिला आरक्षित हुए तो उन सीट पर नजरें जमाए बैठे दिग्गजों ने परिवार की महिला को आगे कर दिया था। इसमें से अधिकतर को ताे राजनीति का प्रारंभिक ज्ञान भी नहीं है, लेकिन वे मैदान में है। परिवार के पुरुषों ने ही सभी औपचारिकता पूरी की थीं, महिला प्रत्याशी घूंघट की ओट में साथ रहीं। अगर चुनिंदा जगह वोट मांगने भी गई तब भी घूंघट रहा। मतदान केंद्रों पर दर्जनों महिला अभिकर्ता भी घूंघट में थीं, तो मतदाता महिलाएं भी घूंघट में ही पहुंच रही थीं। अभिकर्ता भी महिलाओं तक घूंघट की आड़ में ही बात पहुंचा रही थीं।

ये है आंकड़ा

जिला पंचायत सदस्य के कुल पद, 51

कुल प्रत्याशी मैदान में 587

कुल पुरुष प्रत्याशी, 332

कुल महिला प्रत्याशी, 255

जिले में प्रधान के कुल पद 690

निर्विरोध चुने गए प्रधान, दो

कुल प्रधान पद पर चुनाव, 688

कुल प्रत्याशी मैदान में, 4431

कुल पुरुष प्रत्याशी, 2597

कुल महिला प्रत्याशी,1834

कुल क्षेत्र पंचायत सदस्य पद, 1257

निर्विरोध चुने गए, 83

कुल पदों के लिए चुनाव, 1174

प्रत्याशी मैदान में, 4811

पुरुष प्रत्याशी, 2937

महिला प्रत्याशी, 1874 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.