Move to Jagran APP

महिलाएं सशक्त हैं, केवल आत्मविश्वास करना होगा जागृत

आगरा कालेज एनसीसी ग‌र्ल्स विग ने किया वेबिनार वक्ताओं ने विधिक संरक्षण की जानकारी

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 05:15 AM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 05:15 AM (IST)
महिलाएं सशक्त हैं, केवल आत्मविश्वास करना होगा जागृत
महिलाएं सशक्त हैं, केवल आत्मविश्वास करना होगा जागृत

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा कालेज एनसीसी ग‌र्ल्स विग द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार की अध्यक्षता प्राचार्य डा. शील कुमार मिश्रा ने की।

loksabha election banner

मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश उमेश सिरोही ने महिलाओं के विधिक संरक्षण को विस्तारपूर्वक रखते हुए इनके सख्त एवम समयबद्ध क्रियान्वयन की आवश्यकता पर जोर दिया। मुख्य वक्ता डा. पूर्ति चतुर्वेदी ने बताया कि वैदिक काल में नारी की स्थिति अधिक सशक्त थी। नैतिक ,सामाजिक एवम सांस्कृतिक मूल्यों के गिरावट तथा नारी के व्यवसायीकरण ने आज नारी को उसकी जीवन यात्रा के इस पड़ाव पर पहुंचा दिया है, जहां हम उसके सम्मान, स्वाभिमान एवम सुरक्षा के लिए प्रतिबद्धता को लेकर चितित हैं। महिलाओं तथा लड़कियों को केवल अपना आत्मविश्वास जागृत करने की जरूरत है।

विशिष्ट वक्ता सुभाषिनी पालीवाल ने ग‌र्ल्स कैडेटों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बनाए गए नए नियमों की जानकारी दी। एनसीसी ग‌र्ल्स विग कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट रीता निगम ने बताया कि एनसीसी लड़कियों को सशक्त, साहसी, आत्मविश्वासी और चुनौतियों का सामना करने योग्य बनाती है। सीनियर अंडर आफिसर दिव्यांशी, अंडर आफिसर शबनम, सार्जेंट वंशिका अग्रवाल ने अतिथियों का परिचय कराया। कारपोरल मुनमुन गुप्ता ने संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.