Move to Jagran APP

आगरा में आनलाइन कस्टमर केयर नंबर सर्च करने पर शातिरों के जाल में फंसी महिला, खाते से पार हुए 65 हजार

आनलाइन शापिंग साइट से मंगाया सामान बदलने को की थी कॉल। सदर थाना क्षेत्र का मामला महिला ने पुलिस से की शिकायत। शातिरों ने महिला के मोबाइल पर एनीडेस्‍क डाउनलोड करा स्‍क्रीन हैक की। आनलाइन बैकिंग के जरिए रकम की पार।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Mon, 11 Oct 2021 05:21 PM (IST)Updated: Mon, 11 Oct 2021 05:21 PM (IST)
आगरा में आनलाइन कस्टमर केयर नंबर सर्च करने पर शातिरों के जाल में फंसी महिला, खाते से पार हुए 65 हजार
साइबर शातिरों ने महिला के खाते से 65 हजार पार कर लिए।

आगरा, जागरण संवाददाता। आनलाइन शापिंग साइट का कस्टमर केयर नंबर आनलाइन तलाशने पर महिला शातिरों के जाल में फंस गई। शातिरों ने महिला के मोबाइल में पहले रिमोटली एक्सिस एप डाउनलोड कराया। इसके बाद स्क्रीन हैक कर ली। नेट बैंकिंग की जानकारी मिलने पर साइबर शातिरों ने खाते से 65 हजार रुपये पार कर लिए। जानकारी होने पर महिला ने सदर थाने में शिकायत की है।

loksabha election banner

सदर क्षेत्र में रहने वाली महिला ने आनलाइन शापिंग साइट से कुछ सामान मंगाया था। इसमें से कुछ सामान गलत आ गया। महिला ने दो दिन पहले इसे बदलने के लिए कस्टमर केयर नंबर आनलाइन सर्च किया। सर्च इंजन पर दिए गए नंबर पर महिला ने संपर्क किया। वह नंबर साइबर शातिरों का निकला। 24 घंटे में महिला का सामान न बदलने पर रुपये वापस करने का आश्वासन दिया। इस पर महिला को भरोसा हो गया। शातिरों ने महिला को बातों के जाल में फंसाकर मोबाइल में एनी डेस्क एप डाउनलोड करा लिया। इस एप के डाउनलोड होने पर उन्होंने महिला के मोबाइल की स्क्रीन हैक कर ली। इसके बाद नेट बैंकिंग की मदद से महिला के खाते से 65 हजार रुपये पार कर लिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर महिला काे इसकी जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत सदर थाने में जाकर की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रहें सावधान, न करें भरोसा

साइबर शातिरों ने गूगल पर नामी कंपनियों के कस्टमर केयर के नाम पर अपने नंबर डाल रखे हैं। यहां से नंबर सर्च करने पर शातिरों के नंबर मिल जाते हैं। इसके बाद लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं। साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट की सलाह है कि कस्टमर केयर नंबर कंपनी की अधिकृत वेब साइट पर जाकर ही सर्च करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.