Extra Marital Affair: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या Agra News
गला दबाकर हत्या के बाद आगरा के प्रेमी ने काटा था गुप्तांग जेल भेजे दोनों। मृतक के भाई ने साले और भाभी के प्रेमी के खिलाफ लिखाया था मुकदमा।
आगरा, जेएनएन। गुप्तांग काटकर युवक की हत्या का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने उसकी पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने मिलकर साजिश रची थी। प्रेमी ने पहले उसका गला घोंटा और फिर गुप्तांग काट दिया। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि तीन मार्च की सुबह लाइनपार थाना क्षेत्र में 40 वर्षीय ध्यान सिंह का शव झाडिय़ों से मिला था। शिनाख्त के बाद पहुंचे मृतक के भाई माधव सिंह ने पत्नी के प्रेमी बताए गए प्रेमपाल निवासी गांव महल, डौकी आगरा और हाल निवासी छारबाग रेलवे कॉलोनी फीरोजाबाद व साले सिकंदर के खिलाफ हत्या का मुकदमा लिखाया था। सोमवार को पुलिस ने प्रेमपाल उर्फ प्रेम सिंह को गिरफ्तार किया। एसपी सिटी ने बताया कि प्रेमपाल ने छारबाग में छह माह पहले मकान खरीदा था। आरती उसके घर पर आती थी। दोनों के संबंधों की भनक ध्यान सिंह को लग गई थी। ध्यान सिंह नशेबाजी में पत्नी को रोज पीटता था और खर्च के पैसे भी नहीं देता था। इसके बाद दोनों ने उसकी हत्या की साजिश रची। घटना वाली रात में ध्यान सिंह को रात साढ़े दस बजे बुलाया। वह नशे में था। वहां आरती और प्रेमपाल सिंह ने मिलकर हत्या कर दी। प्रेमपाल के कुबूलनामे के बाद पुलिस ने ध्यान सिंह की पत्नी आरती को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपित पत्नी आरती ने बताया कि ध्यान सिंह चार साल से उसके मायके में रहता था। दो जगह काम करने के बाद भी घर खर्च को पैसे नहीं देता था। नशे में घर आकर रोज पीटता था। पत्रकार वार्ता में इंस्पेक्टर लाइनपार कमलाशंकर भी मौजूद रहे।