Move to Jagran APP

Fear of Wife: आगरा मेें चाकू लेकर पीछे दौड़ रही है पत्नी, 24 घंटे में ही सामने आ गया सच

इंटरनेट मीडिया पर सनसनी बन गया था रनिंग वीडियो। एसपी जीआरपी के पीआरओ सचिन ने खोजा वीडियो बनाने वाला। ट्विटर पर यह रनिंग वीडियो गुरुवार को वायरल हुआ था। इसमें एक व्यक्ति खुद को पत्नी से डरा हुआ दिखाकर हाईवे पर भागता दिख रहा था।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 19 Jun 2021 12:12 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jun 2021 12:12 PM (IST)
Fear of Wife: आगरा मेें चाकू लेकर पीछे दौड़ रही है पत्नी, 24 घंटे में ही सामने आ गया सच
आगरा में पत्‍नी के डर से भागते युवक की सच्‍चाई सामने आ गई है।

आगरा, जागरण संवाददाता। इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुए रनिंग वीडियो में युवक डरा हुआ था। वह रो रोकर पत्नी से पीड़ित होने की दास्तां बता रहा था। भागते समय वह यह भी कह रहा था कि उसके पत्नी चाकू लेकर उसके पीछे पड़ी है। उसका दिल चीरकर देखना चाहती है कि वह उससे कितना प्यार करता है। यह वीडियो इंटरनेट मीडिया माध्यमों पर लगातार वायरल हो रहा था। सभी अपने-अपने तरीके से उस पर कमेंट कर रहे थे। कोई उसके आधार पर पतियों को सावधान कर रहा था तो कोई उसकी मदद की गुहार लगा रहा था। मगर, 24 घंटे में ही इस वीडियो का सच सामने आ गया। यह वीडियो एक यू ट्यूबर का निकला।

loksabha election banner

ट्विटर पर यह रनिंग वीडियो गुरुवार को वायरल हुआ था। इसमें एक व्यक्ति खुद को पत्नी से डरा हुआ दिखाकर हाईवे पर भागता दिख रहा था। यह वीडियो ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा था। कुछ घंटे मेें ही ट्विटर पर हजारों लोग इसे देख चुके थे। फेसबुक पर भी यह तेजी से वायरल हो रहा था। इस वीडियो में दिख रहा व्यक्ति कह रहा था कि वह आगरा से भाग आया है। हाईवे पर भाग रहा है। इसलिए इसे आगरा से जोड़कर देखा जा रहा था। मगर, यह व्यक्ति कौन है और इसकी समस्या क्या है? यह किसी को पता नहीं था। पुलिस अधिकारियों ने भी इस वीडियो में दिख रहे युवक के बारे में जानकारी करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए थे। एसपी जीआरपी के पीआरओ सचिन कौशिक ने इस वीडियो को रिवर्स टैग किया। कीवर्ड की मदद से इसे बनाने वाले की जानकारी मिल गई। वीडियो थियेटर आर्टिस्ट टेढ़ी बगिया के कालिंदी विहार में मायापुरी निवासी विनय तिवारी ने डेढ़ माह पहले बनाया था। अपने यू ट्यूब चैनल सांसों की कीमत पर यह वीडियो अपलोड किया था। यहां से किसी ने डाउनलोड करके ट्विटर पर डाला था। विनय के यू ट्यूब चैनल पर महज 100 व्यू मिले हैं। जबकि ट्विटर पर कुछ ही समय में हजाराें लोग इसे देख चुके थे।उन्होंने बताया कि उनका पत्नी से कोई झगड़ा नहीं हुआ। न ही पत्नी उनके पीछे चाकू लेकर दौड़ रही थी। उनकी पत्नी घर पर हैं। लोगों को हंसाने के लिए उन्हाेंने यह फनी वीडियो बनाया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.