Move to Jagran APP

आगरा की Toilet Ek Prem Katha, शौहर से पांच साल से बीवी लगा रही थी गुहार

Toilet Ek Prem Katha काेतवाली के रहने वाले युवक का सात साल पहले हुआ था निकाह। तीन मंजिल पर रहने वाली बीवी की मांग पूरी न हुई तो चली गई मायके। पुलिस में शिकायत पर परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा मामला। शौहर ने दो महीने में टायलेट बनवाने का किया वादा।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sun, 11 Jul 2021 06:10 PM (IST)Updated: Sun, 11 Jul 2021 06:10 PM (IST)
आगरा की Toilet Ek Prem Katha, शौहर से पांच साल से बीवी लगा रही थी गुहार
पुलिस में शिकायत पर परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा मामला।

आगरा, अली अब्बास। अक्षय कुमार की चर्चित फिल्म टायलेट एक प्रेम कथा की कहानी आगरा के एक दंपती पर सही साबित हुई। घर की तीसरी मंजिल पर रहने वाली बीवी पांच साल से शौहर से छत पर टायलेट बनवाने की मांग कर रही थी। शौहर उसकी परेशानी को अनदेखा और अनुसना कर रहा था। विवाद इतना बढ़ा कि बीवी नाराज होकर मायके चली गई। मामला घर की चहारदीवारी से बाहर निकलकर पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस को बीवी और शौहर के बीच सुलह कराने के लिए इसे परिवार परामर्श केंद्र भेजना पड़ा।

loksabha election banner

मामले के अनुसार कोतवाली इलाके के रहने वाले युवक का निकाह सात साल पहले सदर की युवती से हुआ था। दंपती के एक बेटी है। शौहर फर्नीचरा का काम करते हैं। शौहर का तीन मंजिला मकान है। वह बीवी के साथ तीसरी मंजिल पर रहता है। टायलेट भूतल पर बना हुआ है। बीवी की शिकायत थी कि उसे रात में अक्सर नीचे आना पड़ता है। परेशानी को देखते हुए वह शौहर से पांच साल से छत पर टायलेट बनवाने की मांग कर रही है।

शौहर उसकी बात को अनसुना कर देता है। उसे छोटे बच्चे को छोड़कर आना पड़ता है। बीवी पांच साल से लगातार शौहर को मनाने का प्रयास कर रही थी। दोनों में इसे लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि बीवी मायके चली गई। उसने पुलिस में अपने उत्पीड़न की शिकायत कर दी। पुलिस ने दंपती के बीच विवाद को खत्म करने के लिए उनका मामला परिवार परामर्श केंद्र भेज दिया। रविवार को बीवी और शौहर दोनों परिवार परामर्श केंद्र पहुंचे।

बीवी ने काउंसलर को अपनी समस्या बताई। उसका कहना था कि शौहर जब तक उसके लिए छत पर अलग से टायलेट नहीं बनवाता, वह उसके साथ नहीं जाएगी। काउंसर के सामने शौहर ने टायलेट बनवाने की हामी भरी। बीवी के लिए दो महीने में टायलेट बनवाने का वादा किया। इसके बाद बीवी उसके साथ लौटने को राजी हुई। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.