Move to Jagran APP

Weather Update: नहीं बरसे बादल, बारिश के बाद धूप-छांव का खेल, उमस ने किया बेहाल

Weather Update शुक्रवार सुबह आसमान पर रहे बादल दिन भर खिली धूप। बीच-बीच में छाए रहे बादलाें से मिली राहत न्यूनतम तापमान बढ़ा। उमस परेशान कर रही है। आने वाले दिनों में बारिश की संभावनाएं बनी हुई हैं।

By Abhishek SaxenaEdited By: Published: Fri, 01 Jul 2022 07:19 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2022 10:10 PM (IST)
Weather Update: नहीं बरसे बादल, बारिश के बाद धूप-छांव का खेल, उमस ने किया बेहाल
Weather Update: एक दिन पहले हुई बारिश के बाद उमस बढ़ गई है।

आगरा, जागरण टीम। मौसम विभाग ने शुक्रवार को वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया था, लेकिन बादल छाए रहने के बावजूद वर्षा नहीं हुई। दोपहर बाद धूप निकल आई। अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उमस अधिक रही। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे व तेज हवा के साथ एक या दो बार बौछार पड़ सकती हैं।गुरुवार को मानसून ने दस्तक दी थी। दिनभर में 29.9 एमएम बारिश रिकार्ड दर्ज की गई थी।

loksabha election banner

सुबह से छाए रहे बादल

शुक्रवार को सुबह से बादल छाए रहे। सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। मौसम सुहाना बना रहा। दोपहर में धूप निकल आई, जिससे उमस बढ़ गई। अधिकतम आर्दता 92 प्रतिशत और न्यूनतम आर्दता 68 प्रतिशत रही। अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा था।

शनिवार को आंशिक बादल छाएंगे

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे। एक या दो बार तेज हवा के साथ बौछार पड़ सकती है। रविवार को बादल छाए रहेंगे। सामान्य से कम रहा तापमानशुक्रवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान, सामान्य तापमान से कम रहे। अधिकतम तापमान, सामान्य तापमान से पांच डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान, सामान्य तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा।

एक दिन बाद ही मौसम का मिजाज फिर से बदला नजर आया। सुबह आसमान में बादलों से कुछ राहत मिली। दिनभर आसमान साफ रहा था तो धूप भी निकली। वैसे, बीच-बीच में छाए रहे बादल भी सुकून देते रहे। वहीं, न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस का इजाफा दर्ज किया गया है।

बादल तो आए लेकिन बरसे नहीं

शुक्रवार सुबह-सुबह आसमान पर बादलों का डेरा होने से माैसम सुहाना हो गया। शीतल हवा ने नागरिकों को सुकून दिया। सुबह नौ बजे तक आसमान पर बादलों के बीच हवा भी चलती रही। इसके बाद धीरे-धीरे आसमान साफ हो गया तो धूप खिल आई। मौसम का यह क्रम शाम होने तक बना रहा। वैसे, बीच-बीच में मौसम पलटी मारता रहा। आसमान पर बादल छाने से धूप का एहसास कम होता रहा। मौसम साफ होने से बाजारों में लोगों की चहल-पहल दिखाई दी।

तापमान में आया एक डिग्री का इजाफा

हीं, मौसम के ऐसे मिजाज से अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दिखी। यह शुक्रवार को 30 डिग्री सेल्सियस पर रहा, जबकि न्यूनतम तापमान दो डिग्री की बढ़त के साथ 27 डिग्री सेल्सियस पर चला गया। मौसम के ऐसे हाल से नागरिक उमस से बेहाल नजर आए।

बारिश से सडकों पर जलभराव हो गया

नगर में गुरुवार को हुई पहली बारिश से नगर से जुडी सडकों पर जलभराव हो गया। 24 घंटे बाद भी जल निकासी नहीं हो सकी है। जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

मक्का और मूंगफली को नुकसान

एक दिन पहले गुरुवार को हुई बारिश धान और खरीफ फसल के लिए तो लाभकारी साबित हुई है, जबकि मक्का और मूंगफली को नुकसान दे गई। जिला कृषि अधिकारी डा. सूर्यप्रताप सिंह ने बताया कि वर्तमान में मूंगफली खोदाई का काम चल रहा है, जबकि मक्का भी खेतों में कटी पड़ी है। बारिश से इन दोनों फसलों पर प्रभाव पड़ा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.