Move to Jagran APP

UP Weather 2019:मौसम में बदलाव, रात भर बारिश किसानों की बढ़ी चिंता

मंडल में गुरुवार रातभर रुक रुक कर होती रही बारिश। फीरोजाबाद और कासगंज में पड़े ओले।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 25 Jan 2019 12:36 PM (IST)Updated: Fri, 25 Jan 2019 12:36 PM (IST)
UP Weather 2019:मौसम में बदलाव, रात भर बारिश किसानों की बढ़ी चिंता
UP Weather 2019:मौसम में बदलाव, रात भर बारिश किसानों की बढ़ी चिंता

आगरा, जेएनएन। सोमवार से बदला मौसम का मिजाज शुक्रवार सुबह तक भी बिगड़ा हुआ है। गुरुवार को दिनभर धूप नहीं निकली। शाम को मौसम में अचानक बदलाव हो गए। करीब नौ बजे से बादलों ने घुमडऩा शुरू कर दिया, जिसके बाद करीब सवा दस बजे से बारिश होनी शुरू हो गई। रातभर रुक रुक कर बारिश होती रही। शुक्रवार की सुबह भी बारिश से हुई। फीरोजाबाद के टूंडला, कासगंज, शमसाबाद, पिनाहट, फतेहाबाद, सैंया, मलपुरा, इरादतनगर, लादूखेड़ा, दारापुरा, गढ़ी अहीर आदि गांव में भारी ओलावृष्टि हुई। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम में हुए इस बदलाव के कारण सर्द हवाएं चल रही हैं।

loksabha election banner

गुरुवार रात तीन एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। तापमान न्यूनतम 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि सामान्य से दो डिग्री कम था।

मौसम विभाग का 26 जनवरी को भी बादल छाए रहने और बारिश का पूर्वानुमान है। 27 जनवरी के बाद कोहरा पडऩे की संभावना जताई जा रही है।

स्कूलों का हुआ समय परिवर्तन

गुरुवार को बारिश के कारण जिला प्रशासन ने पांचवी तक के स्कूलों की छुट्टी कर दी। वहीं छठी से 12 वीं तक के स्कूल सुबह दस बजे से लगे हैं। इससे अभिभावकों की चिंता कम हो सकी। प्रशासन ने स्कूल के अवकाश और समय परिवर्तन की सूचना देर रात जारी की थी।

बारिश, ओले और बिजली से किसानों को नुकसान

मौसम के कहर की मार सबसे ज्यादा किसानों पर पड़ी है। ओलावृष्टि और बारिश के कारण सरसों और आलू की फसल को नुकसान हुआ है। पिनाहट में बीती रात हुई तेज बारिश से सरसों की पकी खड़ी फसल को काफी नुकसान हुआ है। वहीं आकाशीय बिजली गिरने से 

कासगंज के सहावर में शुक्रवार सुबह एक ईंट के भट्ठे के बाहर बनी झोपड़ी पर बिजली गिर गई। घटना से झोपड़ी में बैठे चौकीदार सहित कई लोग झुलस गए। पिनाहट में चंबल नदी घाट पर बारिश के कारण कीचड़ होने से दर्जनों वाहन फंस गए। जिन्हें ट्रेक्टर निकालने का काम दोपहर तक जारी रहा।

कोहरे से हुई थी गुरुवार की सुबह

गुरुवार सुबह घने कोहरे में दृश्यता शून्य हो गई, वाहन रेंग-रेंग कर चले। इससे सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को हुई थी। सर्द हवाएं और कोहरे के बीच बच्चे स्कूल गए। नौ बजे तक कोहरा छाया रहा और सर्द हवाएं चलती रहीं। 10 बजे तक कोहरा छट गया लेकिन बादल छाए रहे। बादलों में धूप भी छिप गई, दोपहर में भी सर्द हवाएं चलती रहीं। शाम होते ही हवाएं तेज हो गईं, रात सात बजे कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी से ठंडक बढ़ गई। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 19.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 10.7 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग ने बारिश के साथ बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान में गिरावट की आशंका व्यक्त की है।

अभी रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर

पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म नहीं हुआ है। इससे सोमवार से मौसम का मिजाज बदल गया था, दो दिन बारिश हुई थी। इसके बाद से बादल छाए हुए हैं। न्यूनतम तापमान बढऩे के साथ अधिकतम तापमान में गिरावट आ रही है। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान का अंतर 10 डिग्री तक पहुंच गया है। दिन भर लोग सर्दी में ठिठुर रहे हैं।

प्रदेश के शहरों का तापमान

मुजफ्फरनगर, इटावा - 7

खीरी - 7.2

बरेली - 7.7

बस्ती - 9.8

आगरा- 10.7

44 मिनट देर से आई गतिमान

दो-तीन दिन से खराब हुए मौसम ने एक बार फिर ट्रेनों की चाल बिगाड़ दी है। गुरुवार को गतिमान, शताब्दी, ताज समेत दर्जन भर से अधिक ट्रेनें विलंब से आईं। ट्रेनों के देर से आने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।

ताजनगरी में सोमवार को बारिश व आंधी के बाद मौसम में बदलाव आ गया था। गुरुवार को भी दिनभर बादल छाए रहे। सुबह शहर में कोहरा छाया रहा। इसकी वजह से ट्रेन विलंब से चलीं। गुरुवार को दिल्ली से आगरा रूट पर गतिमान एक्सप्रेस 44 मिनट देरी से आई। भोपाल शताब्दी 38 मिनट, ताज एक्सप्रेस 1:15 घंटे, समता एक्सप्रेस 34 मिनट और पंजाब मेल 55 मिनट की देरी से आईं। ट्रेनों के देरी से चलने और सर्दी अधिक होने से यात्रियों को काफी मुश्किल हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.