Move to Jagran APP

UP Weather 2019: कोहरे के आगोश में आगरा मंडल, दो दिन और झेलना होगा, फिर हो सकती है बारिश

मौसम के बिगड़े मिजाज से स्कूलों की रही छुट्टी। 6.3 डिग्री सेल्सियस हुआ न्यूनतम तापमान।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Mon, 04 Feb 2019 11:53 AM (IST)Updated: Mon, 04 Feb 2019 11:53 AM (IST)
UP Weather 2019: कोहरे के आगोश में आगरा मंडल, दो दिन और झेलना होगा, फिर हो सकती है बारिश
UP Weather 2019: कोहरे के आगोश में आगरा मंडल, दो दिन और झेलना होगा, फिर हो सकती है बारिश

आगरा, जेएनएन। रविवार का दिन कोहरे के पहरे में कैद होने के बाद सोमवार को हालात और दूभर हो गए। करीब साढ़े 11 बजे तक सड़कों पर वाहन लाइट जलाकर चल रहे थे। वाहनों की गति थमी हुई थी जिसके कारण हाइवे पर जाम की स्थिति बनी हुई थी। जनवरी में अधिक सर्दी न पडऩे के कारण जो अधिक गर्म कपड़े निकले नहीं थे या जरूरत कम पड़ी थी वे भी अब बक्सों से निकल आए हैं।

loksabha election banner

रविवार रात घना कोहरा रहने के बाद सोमवार को दोपहर तक धुंध छाई रही। मौसम बिगड़े हालात को देखते हुए रविवार रात प्रशासन से 12 वीं तक स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी थी।

न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जोकि सामान्य तापमान से दो डिग्री सेल्सियस कम था। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सोमवार और मंगलवार को कोहरा छाया रहेगा। बुधवार और शुक्रवार के मध्य बादल रहने के साथ बारिश होने का अनुमान है।

कोहरे में गायब हुआ ताज और पैंटून पुल

कोहरे का असली नजारा ताजमहल और खुले इलाकों में देखने को मिला। सुबह जब सैलानी ताज भ्रमण को पहुंचे तो सेंट्रल टैंक तक से ताज के दीदार नहीं हो रहे थे। कोहरे की चादर ने मोहब्बत की मीनार पर सफेद चादर की ओट तान दी थी। यही हालात शहर से सटे खुले इलाकों में रहे। पिनाहट में चंबल नदी पर बना पैंटून पुल पर वाहनों की रफ्तार थमी रही। कोहरे के कारण नदी दिखाई नहीं दे रही थी। हर तरफ लग रहा था जैसे बादल उतर आए हों।

कोहरा बना हादसों की वजह

घने कोहरे के कारण सुबह दिल्ली से भिंड जार रही डबल डेकर बस बाह क्षेत्र में रेलवे के अंडर पास के नीचे बने खंभे से टकरा गई। हादसे में एक की मौत हो गई और दो दर्जन घायल हो गए।

उधर एटा आगरा मार्ग पर इसौली चौराहा के निकट डंपर और मैक्स की टक्कर हो गई। मैक्स सवार धौलपुर राजस्थान निवासी सुरेंद्र पुत्र फूल सिंह, रेशमा पत्नी मंगल सिंह, ममता पत्नी सुधीर और अंगूरीदेवी और पिलुआ निवासी पप्पू पुत्र मंगल सिंह घायल हो गए। सभी गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक्सप्रेस वे पर रेंगते रहे वाहन

यमुना एक्सप्रेस वे, आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे, मथुरा में नौझील और मांट मार्ग पर, आगरा दिल्ली हाइवे आदि प्रमुख मार्गों पर वाहनों की गति काफी कम रही। दिन निकलने पर भी वाहनों की लाइट टिमटिमा रही थी।

कासगंज में आठ फरवरी तक स्कूल बंद

सर्दी को देखते हुए कासगंज में जिलाधिकारी ने कक्षा एक से आठ तक के स्कूल आठ फरवरी तक के लिए बंद कर दिए हैं। मौसम के यही हालात रहे थे अन्य जिलों में भी स्कूलों का अवकाश बढ़ाया जा सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.