Move to Jagran APP

Water ATM: रेलवे स्टेशनों पर नहीं बुझ रही यात्रियों की प्यास, गर्मी में ठंडे पानी के लिए भटक रहे यात्री

कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगीं वाटर वेंडिंग मशीन एक साल से अधिक समय से बंद पड़ी हैं। स्टेशन पर हर दिन करीब 40 हजार यात्रियों का आवागमन हो रहा है। ठंडा पानी न मिलने से यात्री हो रहे परेशान।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Tue, 06 Apr 2021 03:21 PM (IST)Updated: Tue, 06 Apr 2021 03:21 PM (IST)
Water ATM: रेलवे स्टेशनों पर नहीं बुझ रही यात्रियों की प्यास, गर्मी में ठंडे पानी के लिए भटक रहे यात्री
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर लगी वाटर वेंडिंग मशीन।

आगरा, जागरण संवाददाता। तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है। ऐसे में ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को ठंडे पानी की आवश्यकता पड़ रही है। ट्रेनों की संख्या बढ़ने से स्टेशन पर यात्रियों की संख्या भी बढ़ गई है। मगर, स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगीं वाटर वेंडिंग मशीन एक साल से अधिक समय से बंद पड़ी हैं।

loksabha election banner

आगरा कैंट स्टेशन पर यात्री ट्रेनों की संख्या बढ़ गई है। ऐसे में स्टेशन पर हर दिन करीब 40 हजार यात्रियों का आवागमन हो रहा है। यात्रियों की संख्या को देखते हुए रेल प्रशासन स्टेशन पर सुविधा बढ़ा रहा है। मगर, गर्मी में स्टेशन पर यात्रियों को ठंडे मिनरल वाटर के लिए परेशान होना पड़ रहा है। स्टेशन पर रेलवे ने हर प्लेटफार्म पर वाटर वेंडिंग मशीन लगाई थीं। मगर, लाकडाउन के बाद से ही इन वाटर वेंडिंग मशीन पर ताला लटका है। स्टेशन पर आने वाले यात्री तो पानी का इंतजाम करने आते हैं, लेकिन परेशानी ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को हो रही है। ट्रेन से उतरकर यात्री ठंडा पानील लेने के लिए मशीन के पास जाते हैं, तो पता चलता है कि वो बंद है। इससे उन्हें बिना पानी के ही वापस लौटना पड़ता है। कैंट स्टेशन के साथ राजा मंडी और आगरा फोर्ट स्टेशन पर लगी मशीन बंद हैं। यहां पर भी यात्रियों को गर्मी में पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। आगरा रेल मंडल के पीआरओ एसके श्रीवास्तव ने बताया कि वाटर वेंडिंग मशीन का रखरखाव आइआरसीटीसी करता है। जल्द ही वाटर वेंडिंग मशीन को शुरू किया जाएगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.