Move to Jagran APP

दशहरा तक का था वादा, अब तक नहीं हो सकी नगला हवेली में जलापूर्ति

क्षेत्रीय लोगों ने सात दिन में जलापूर्ति न होने पर दी अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 06:10 AM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 06:10 AM (IST)
दशहरा तक का था वादा, अब तक नहीं हो सकी नगला हवेली में जलापूर्ति
दशहरा तक का था वादा, अब तक नहीं हो सकी नगला हवेली में जलापूर्ति

आगरा, जागरण संवाददाता। नगला हवेली में पानी की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। जल निगम के अधिकारियों ने दशहरा तक पानी की पाइप लाइन जोड़कर जलापूर्ति का वादा किया था लेकिन अब तक क्षेत्रीय लोगों को पानी उपलब्ध नहीं हो सका है। इससे लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सात दिन में जलापूर्ति न होने पर उन्होंने अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी है।

loksabha election banner

क्षेत्रीय लोग बुधवार को जल संस्थान के महाप्रबंधक आरएस यादव से मिले। उन्होंने जीएम के समक्ष नगला हवेली में जल संकट की समस्या को रखा। इस पर जीएम ने जल निगम के संबंधित अधिकारी अपने कार्यालय में बुला लिए। उनसे जब पूछा गया कि दशहरा तक अदन बाग से लाइन जोड़कर जलापूर्ति का जो वादा किया था, उसका क्या हुआ। इस पर जल निगम अधिकारी चुप्पी साध गए। कोई जवाब न देने पर क्षेत्रीय लोग भड़क गए। इस पर जल निगम के अधिकारियों ने बताया कि लाइन जोड़ने का काम चल रहा है। सात दिन में पूरा हो जाएगा। क्षेत्रीय लोगों के साथ पहुंचे चौधरी रामवीर सिंह व सौरभ चौधरी ने कहा कि हम चार महीने से चक्कर काट रहे हैं। हर बार आश्वासन दे दिया जाता है। समस्या का अब तक समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि यदि सात दिन में नगला हवेली में पानी नहीं पहुंचा तो वह नगर निगम में अनिश्चितकालीन धरना देंगे। सत्यवीर चौधरी, धर्मवीर चौधरी, विश्वेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.