Move to Jagran APP

चौबीस घंटे बीते नहीं हुई धंसी सड़कों की मरम्मत

मुख्य अभियंता नगर निगम बीएल गुप्ता ने जल निगम यमुना एक्शन प्लान और विश्व बैंक इकाई को 72 घंटे की दी है चेतावनी - सीवर और पानी की लाइन बिछाने के चलते धंसी गई हैं सड़कें और गलियां बेरिकेडिग भी नहीं की जा रही

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 May 2021 07:56 PM (IST)Updated: Fri, 28 May 2021 07:56 PM (IST)
चौबीस घंटे बीते नहीं हुई धंसी सड़कों की मरम्मत
चौबीस घंटे बीते नहीं हुई धंसी सड़कों की मरम्मत

आगरा, जागरण संवाददाता। जल निगम के अफसरों की मनमानी से शाहगंज, आवास विकास, शास्त्रीपुरम, पश्चिमपुरी सहित अन्य क्षेत्रों के हजारों लोग परेशान हैं। नगर निगम प्रशासन द्वारा 72 घंटे के भीतर धंसी सड़कों और गलियों की मरम्मत की चेतावनी दी गई थी लेकिन 24 घंटे बीतने के बाद भी अभी तक जल निगम ने ठोस कदम नहीं उठाया है। चाणक्यपुरी, शाहगंज की रोड की मरम्मत करा दी गई है। बाकी को यूं ही छोड़ दिया गया है। शहर में सीवर और पानी की लाइन बिछाने का कार्य जल निगम यमुना एक्शन प्लान और विश्व बैंक इकाई द्वारा कराया जा रहा है। मुख्य अभियंता, नगर निगम बीएल गुप्ता ने बताया कि 72 घंटे के भीतर सड़कों की मरम्मत न कराने और बेरिकेडिग न होने की जांच की जाएगी। लापरवाही बरतने पर जल निगम पर जुर्माना लगाया जा सकता है।

loksabha election banner

जल निगम होगा जिम्मेदार : मेयर नवीन जैन का कहना है कि जल निगम के अफसरों की लापरवाही के चलते निगम प्रशासन की छवि धूमिल हो रही है। जल्द ही बैठक की जाएगी।

- जल निगम ने शाहगंज क्षेत्र की कई सड़कों और गलियों में खोदाई की थी। ठीक तरीके से मरम्मत नहीं की गई है। बारिश से पूर्व खोदाई कार्य न करने के लिए भी कहा गया है।

ऋषभ राजा, पार्षद - जल निगम के अफसरों द्वारा खोदाई के नाम पर मनमानी की जा रही है। बिना बेरिकेडिग के कार्य कराया जा रहा है। दो शिकायतों के बाद भी ध्यान नहीं दिया गया। मनीष अग्रवाल, आवास विकास सेक्टर चार - मारुति एस्टेट चौराहा के समीप पांच मीटर गहरी सीवर लाइन बिछाई गई है। अभी तक बेरीकेडिग नहीं की गई है।

शिव कुमार अग्रवाल, शाहगंज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.