Move to Jagran APP

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष बोले, कांग्रेस की कोख से पैदा होता है आतंकवाद

मैनपुरी में हुई विजय शंखनाद संकल्‍प रैली में पहुंचे थे विनय कटियार। विपक्ष के गठबंधन पर भी अपने संबोधन में साधा निशाना। गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sun, 24 Mar 2019 02:38 PM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2019 02:38 PM (IST)
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष बोले, कांग्रेस की कोख से पैदा होता है आतंकवाद
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष बोले, कांग्रेस की कोख से पैदा होता है आतंकवाद

आगरा, जेएनएन। मैनपुरी में हुई विजय शंखनाद संकल्प रैली में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनय कटियार ने कांग्रेस पर विवादित बयान दिया है। कटियार ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आतंकवाद कांग्रेस की कोख से पैदा होता है। आतंकवाद की जननी है कांग्रेस। उसको उप्र में विस्तार सपा और बसपा दे रही हैं। उन्‍होंने आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टियां ये काम कर रही हैं कि आतंकवाद को कैसे बढ़ाया जाए। जिससे लोग डरें, मरते जाएं तो दूसरे पर आरोप लगा सकेंगे। पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष ने सपा के राष्‍ट्रीय महासचिव प्रो रामगोपाल यादव को कटघरे में खड़ा करते हुए कि पुलवामा आतंकी हमले में देश के जवान शहीद हुए थे। इनमे मैनपुरी का भी जवान था। परंतु सपा के नेता रामगोपाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने मरवा दिया। रामगोपाल को शर्म आनी चाहिए।

loksabha election banner

विनय कटियार ने अपने संबोधन में सपा को कूड़ा करकट भी बताया। कहा कि महिलाएं सुबह अपने घर में झाड़ू लगाकर कूड़ा साफ करती हैं। कुछ राजनीतिक दल भी कूड़ा करकट जैसे हैं, इनमे सपा भी शामिल है। इस बार कार्यकर्ता मतदान के दिन इतनी झाड़ू चलाएं की कूड़ा करकट साफ हो जाए और इस मशीन में केवल कमल ही खिले।

कटियार ने आगे कहा कि ये चुनाव बहुत अहम है। गठबंधन पर विजय हासिल करनी है। मुलायम सिंह ने खुद लोकसभा में कहा है कि नरेंद्र मोदी फिर प्रधानमंत्री बनेंगे। मोदी लहर चल रही है। इसीलिए मुलायम मैनपुरी से चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन इस बार गुंडागर्दी नहीं चलेगी। हर तरफ कमल ही खिलेगा।

पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष ने अपने संबोधन में भाजपा सरकार की उएपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्‍वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने गांव गांव मोबाइल पहुंचाने का काम शुरू किया था, प्रधानमंत्री मोदी ने उसको ही डिजिटल इंडिया के जरिए आगे बढ़ाया है। भारत मे सड़कें बनाने की शुरुआत की। प्रधानमंत्री ने इसे ऐतिहासिक स्तर पर आगे बढ़ाया। मैनपुरी में भी इसी कार्यकाल में सड़कें बन रही हैं। देश मे हर रोज 27 किमी सड़क बन रही है। 100 हवाई अड्डे बन चुके हैं। हवाई चप्पल पहनने वाले भी हवाई यात्रा कर रहे हैं। हर तरफ विकास हो रहा है। हर घर मे बिजली सिलिंडर पहुंच रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.