Move to Jagran APP

आगरा में खंबे से बांधे गए प्रेमी का पक्ष लेने से ग्रामीण विवाहिता के खिलाफ हुए, आश्रम से मायके गई विवाहिता

रुनकता इलाके में तीन दिन पहले हुई थी घटना। विवाहिता से मिलने गए प्रेमी को खंबे से बांध करके था पीटा। प्रेमिका की भी ग्रामीणों ने लगाई थी पिटाई। प्रेमी के पक्ष में खड़ी हुई प्रेमिका ने ससुराल वालों पर दर्ज कराया है मुकदमा।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Mon, 05 Apr 2021 05:28 PM (IST)Updated: Mon, 05 Apr 2021 05:28 PM (IST)
आगरा में खंबे से बांधे गए प्रेमी का पक्ष लेने से ग्रामीण विवाहिता के खिलाफ हुए, आश्रम से मायके गई विवाहिता
विवाहिता से मिलने गए प्रेमी को खंबे से बांध करके था पीटा।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा के रुनकता इलाके में मुलाकात को आए प्रेमी को खंबे से बांध करके पीटने के मामले में विवाहिता ने उसका पक्ष लिया था। प्रेमी की पिटाई करने वाले ससुराल वालों समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस ने घटना के बाद विवाहिता को आश्रम भेज दिया था। सोमवार को पुलिस द्वारा विवाहिता और उसके प्रेमी को स्वजन की सुपुर्दगी में दे दिया गया। मगर, अपने खिलाफ माहौल देख कर विवाहिता गांव नहीं लौटी। वह मायके चली गई है। जबकि प्रेमी को उसके स्वजन अपने साथ घर ले गए।

loksabha election banner

मामले के अनुसार रुनकता क्षेत्र निवासी आटो चालक की तीन महीने पहले साप्ताहिक बाजार में विवाहिता से मुलाकात हुई थी। दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। मोबाइल पर एक दूसरे से बातचीत करने लगे। गांव से बाहर मुलाकात करने लगे। परिवार के लोगों को इसका पता चलने पर उन्होंने विरोध किया, लेकिन विवाहिता और प्रेमी नहीं माने। तीन अप्रैल को प्रेमी विवाहिता से मिलने उसके घर पहुंच गया। वहां विवाहिता के ससुराल वालों ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ने के बाद उनकी पिटाई लगा दी। इसके बाद प्रेमी और विवाहिता को ग्रामीणों ने गली में लाकर खंबे से बांध दिया।

प्रेमी की डंडों से जमकर पिटाई की गई। इस दौरान विवाहिता को भी पीटा गया। लोगों ने खंबे से बांध करके प्रेमी की पिटाई का वीडियो अपने मोबाइल से बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी और विवाहिता को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया था। प्रेमिका ने प्रेमी का पक्ष लेते हुए सिकंदरा थाने में ससुराल वालों समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करा दिया। वहीं, पुलिस ने विवाहिता को रामलाल वृद्ध आश्रम भेज दिया था। पुलिस ने प्रेमी और विवाहिता दोनों को उनके स्वजन की सुपुर्दगी में दे दिया।

प्रेमी सवर्ण और प्रेमिका दलित समाज से है। इसके चलते दोनों के खिलाफ गांव में माहौल बन गया है। विवाहिता इसके मद्देनजर अपने मायके चली गई है। वहीं प्रेमी को उसके स्वजन गांव में ही अपने साथ ले गए हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.