Move to Jagran APP

आगरा में विवाहिता से मिलने गए प्रेमी को बस्ती वालों ने खंबे से बांध करके पीटा

रुनकता इलाके का मामला शादीशुदा है प्रेमिकाा। लंबे समय से एक दूसरे से मिल रहे थे दोनों। शनिवार को बस्ती वालों ने दोनों को एक साथ पकड़ा। कुछ लोगों ने पूरे घटनाक्रम की अपने मोबाइल से वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया में वायरल कर दिया।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sat, 03 Apr 2021 03:23 PM (IST)Updated: Sat, 03 Apr 2021 03:23 PM (IST)
आगरा में विवाहिता से मिलने गए प्रेमी को बस्ती वालों ने खंबे से बांध करके पीटा
मामला सिकंदरा के रुनकता कस्बे के रहने वाली विवाहित प्रेमिका का है।

आगरा, जागरण संवाददाता। रुनकता इलाके में शनिवार को विवाहिता से मिलने गए प्रेमी को परिवार और बस्ती के लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। दोनों की खंबे से बांध करके पिटाई लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। उन्हें अपने साथ थाने लेकर आई। वहीं, लोगों ने दोनों को पोल से बांध करके पिटाई करने का वीडियाे इंटरनेट मीडिया में वायरल कर दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

loksabha election banner

मामला रुनकता क्षेत्र का है। यहां रहने वाली विवाहिता करीब तीन महीने पहले कस्बे में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में गई थी। वहां पर उसकी मुलाकात आटो चालक से हुई। दोनों ने बातचीत के बाद एक दूसरे का मोबाइल नंबर ले लिया। उनके बीच मोबाइल पर बात होने लगी। दोनों गांव के बाहर एक दूसरे से मुलाकातें करने लगे। विवाहिता के व्यवहार में आए बदलाव से उसके पति और ससुराल वालों को शक हो गया। छानबीन करने पर आटो चालक से उसके प्रेम संबंधों का पता चला। उन्होंने दोनों के संबंधों का विराेध शुरू कर दिया।

शनिवार की सुबह विवाहिता का पति काम पर गया हुआ था। परिवार के अन्य सदस्य पास में ही गए हुए थे। वह घर पर अकेली थी। आटो चालक उसके घर पर मिलने पहुंच गया। इसी दौरान ससुराल वाले घर पर आ गए। उन्होंने दोनों काे रंगे हाथों दबोच लिया। बस्ती के लोग भी वहां जुट गए। उन्होंने आटो चालक और विवाहिता दोनों गली में लाकर बिजली के पोल से बांध दिया। दोनों की जमकर पिटाई लगा दी। प्रेमी को डंडों से बुरी तरह पीटा गया, इससे उसके दोनों पैरों में चोटें आई हैं। करीब आधा घंटे तक बस्ती वालों ने विवाहिता और प्रेमी की जमकर पिटाई की। बस्ती के कुछ लोगों ने उसका वीडियो भी अपने मोबाइल से बना लिया।

इस बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने दोनों को लोगों के चंगुल से छुड़ाया। उन्हें अपने साथ लेकर थाने आई। इंस्पेक्टर सिकंदरा कमलेश सिंह ने बताया कि विवाहिता और आटो चालक से मारपीट के मामले में आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.