Move to Jagran APP

Misdeed Case in Agra: आगरा में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म कर बनाई वीडियो, आरोपित गिरफ्तार

Misdeed Case in Agra सदर थाना क्षेत्र का मामला पीड़िता के पिता को भी आरोपितों ने दी धमकी। आरोपितों ने किशोरी का अश्लील वीडियो अपने दोस्तों के मोबाइल पर साझा कर दिया। किशोरी को और धमका रहे थे। तब उसने अपनी मां को आपबीती बताई।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sun, 23 May 2021 12:32 PM (IST)Updated: Sun, 23 May 2021 12:32 PM (IST)
Misdeed Case in Agra: आगरा में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म कर बनाई वीडियो, आरोपित गिरफ्तार
सदर क्षेत्र में पड़ोसी युवकों ने एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया।

आगरा, जागरण संवाददाता। सदर क्षेत्र में पड़ोसी युवकों ने एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया। उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।पीड़िता के पिता ने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने उनको भी जान से मारने की धमकी दी।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha election banner

सदर क्षेत्र की एक 12 वर्षीय किशोरी शुक्रवार को अपने घर में थी। तभी पड़ोसी सोनू मुखिया झांसा देकर उसे अपने घर बुलाकर ले गया। वहां पहले से ही उसका दोस्त सोहल्ला निवासी कृष्णा मौजूद था। दोनों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान मोबाइल से वीडियो भी बना ली।आरोपितों ने किशोरी को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसलिए उसने कई घंटे तक स्वजन को सूचना नहीं दी। आरोपितों ने किशोरी का अश्लील वीडियो अपने दोस्तों के मोबाइल पर साझा कर दिया। किशोरी को और धमका रहे थे। तब उसने अपनी मां को आपबीती बताई। शनिवार को किशोरी के पिता ने सदर थाने में सोनू और कृष्णा के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, आइटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर सदर अजय कौशल ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी को दबिश दी गईं। देर रात दोनों आरोपित गिरफ्तार कर लिए गए हैं। उनका मोबाइल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपितों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट के आदेश पर दोनों को जेल भेजा जाएगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.