Move to Jagran APP

Vat Savitri Vrat 2021: 10 जून को है वट सावित्री व्रत, जानिए पूजन विधि के साथ शुभ मुहूर्त

Vat Savitri Vrat 2021 वट सावित्री व्रत हर साल ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन रखा जाता है। वट सावित्री व्रत अखंड सौभाग्य की कामना और संतान प्राप्ति की दृष्टि से बहुत ही शुभ फलदायी होता है। इस बार ये व्रत 10 जून को रखा जाएगा।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Wed, 02 Jun 2021 01:44 PM (IST)Updated: Wed, 02 Jun 2021 01:44 PM (IST)
Vat Savitri Vrat 2021: 10 जून को है वट सावित्री व्रत, जानिए पूजन विधि के साथ शुभ मुहूर्त
दस जून को है वट सावित्री व्रत। प्रतीकात्मक फोटो

आगरा, जागरण संवाददाता। हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं के लिए वट सावित्री व्रत बेहद ख़ास और महत्त्वपूर्ण होता है। इसे सुहागिन महिलायें अपने अखंड सौभाग्य के लिए रखती हैं। यह व्रत हर साल ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन रखा जाता है। धर्म वैज्ञानिक पंडित वैभव जय जोशी के अनुसार वट सावित्री व्रत अखंड सौभाग्य की कामना और संतान प्राप्ति की दृष्टि से बहुत ही शुभ फलदायी होता है। साल 2021 में वट सावित्री व्रत 10 जून को रखा जाएगा।

loksabha election banner

 

शुभ मुहूर्त

व्रत तिथि : 10 जून 2021 दिन गुरुवार

अमावस्या प्रारंभ : 9 जून 2021 को दोपहर 01:57 बजे

अमावस्या समाप्त : 10 जून 2021 को शाम 04:20 बजे

व्रत पारण : 11 जून 2021 दिन शुक्रवार

वट सावित्री पूजन सामग्री

अखंड सौभाग्य एवं संतान की प्राप्ति के लिए रखे जाने वाले वट सावित्री व्रत की पूजन सामग्री में सावित्री-सत्यवान की मूर्तियां, बांस का पंखा, लाल कलावा, धूप-दीप, घी, फल-फूल, रोली, सुहाग का सामान, पूडियां, बरगद का फल, जल से भरा कलश आदि शामिल है। 

वट सावित्री व्रत की पूजा विधि

वट सावित्री व्रत के दिन सुबह उठकर स्नानादि करके व्रत का संकल्प लें। बांस की टोकरी में उपरोक्त पूजन सामग्री को लेकर वट वृक्ष नीचे जाएं। वहां वृक्ष के नीचे सावित्री और सत्यवान की मूर्ति रखें। अब मूर्ति और वृक्ष पर जल चढ़ाकर सभी पूजन सामग्री अर्पित करें। अब कच्चे सूत के धागे या लाल कलावा से वृक्ष के चारों तरफ परिक्रमा करते हुए सात बार लपेटें। इसके बाद व्रत कथा सुनें या पढ़ें। शाम को घर पर पूजा करके प्रसाद बांटें। अगले दिन व्रत को तोड़ते हुए शुभ मुहूर्त में पारण करें।

वट सावित्री व्रत का महत्त्व

इस व्रत में सुहागिन महिलायें वट वृक्ष और सावित्री-सत्यवान की पूजा करती हैं और वट वृक्ष के चारों तरफ परिक्रमा लगाती हैं। शास्त्रों के अनुसार, वट वृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों देवताओं का वास होता है। इसलिए इस दिन वट वृक्ष की पूजा करने का विशेष महत्व है। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, वट सावित्री व्रत की कथा को केवल सुनने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्य और संतान की प्राप्ति होती है। इस दिन वट वृक्ष की पूजा करने से घर में सुख-शांति, और धनलक्ष्मी का वास होता है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.