महर्षि वाल्मीकि जयंती पर धूमधाम से निकली शोभायात्रा
महर्षि वाल्मीकि की जयंती ताजनगरी में रविवार को धूमधाम से मनाई गई।
आगरा, जागरण संवाददाता। महर्षि वाल्मीकि की जयंती ताजनगरी में रविवार को धूमधाम से मनाई गई। नगर निगम से निकाली गई शोभायात्रा में शामिल झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ और आरती उतारी गई।
वाल्मीकि जयंती पर नगर निगम से निकाली गई शोभायात्रा का शुभारंभ महर्षि वाल्मीकि प्रतिमा की आरती के साथ हुआ। शोभायात्रा में आगरा के अलावा धौलपुर, मथुरा, अलीगढ़, फीरोजाबाद, फतेहपुर सीकरी व अन्य स्थानों से आई 80 झांकियां शामिल रहीं। इनमें महर्षि वाल्मीकि व देवी-देवताओं की झांकियां थीं। ऊंट-घोड़ों, ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली गई शोभायात्रा हरीपर्वत, घटिया आजम खां, धूलियागंज, काला महल, पीपल मंडी, फुव्वारा, मंटोला, कलक्ट्रेट होते हुए सुभाष पार्क स्थित वाल्मीकि वाटिका पहुंची। यहां अनुयायियों ने आरती उतारी। आयोजन को सफल बनाने में कमल, मान सिंह, सुशील चौहान, संदीप, रामजीलाल विद्यार्थी, मुन्नालाल चंचल, दुर्गेश वाल्मीकि आदि की अहम भूमिका रही।
-----
महर्षि वाल्मीकि से सीख ले समाज
बसई खुर्द में वाल्मीकि मंदिर पर हुए कार्यक्रम का उद्घाटन नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने दीप प्रज्वलित कर किया। आरती हरी बाबू वाल्मीकि ने उतारी। नगर आयुक्त ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि से समाज को सीख लेनी चाहिए। वाल्मीकि जयंती पर नगर निगम के सफाई कर्मचारियों व समाज के लोगों को स्मार्ट हेल्थ कार्ड जारी किए जाएंगे। जयंती संयोजक चौधरी धर्मराज ने कहा कि समाज को शिक्षा की तरफ अग्रसर होना चाहिए, जिससे समाज को एक नई पहचान मिले। हरी बाबू वाल्मीकि, विनोद इलाहाबादी ने बंद की गई वाल्मीकि जयंती को दोबारा किए जाने की मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की। यहां निकाली गई शोभायात्रा में 30 झांकियां रहीं। चौधरी शनिराज प्रधान, चौधरी राजेश, अतुल गर्ग, चौधरी सपन सिंह, रोहित लवानिया, धमेंद्र, राजू आदि मौजूद रहे।
-----
शोभायात्रा का किया स्वागत
उप्र राज्य सफाई कर्मचारी संघ और अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा ने आजाद पेट्रोल पंप, संजय प्लेस पर मंच लगाया। संघ के जिलाध्यक्ष संतोष डागौर और महासभा के जिलाध्यक्ष आजाद सिंह वाल्मीकि ने शोभायात्रा में शामिल झांकियों संयोजक व समाज के लोगों का स्वागत किया। संदीप पारस, दीपक झगारे, वीएल डिसूजा, चौ. सम्राट, दीपक चौधरी, देवू सिंह, रंजीत सिंह आदि मौजूद रहे। बच्चों को बांटी खाद्य सामग्री
विश्व हिदू महासंघ द्वारा जिला अस्पताल पर महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई गई। महेश वर्मा, दिनेश जोशी, अमित कुलश्रेष्ठ, शिवम शर्मा, जटाशंकर ने वाल्मीकि समाज के बच्चों को पानी की बोतल व खाद्य सामग्री बांटी। मंडल प्रभारी ओमकार, महानगर अध्यक्ष शरद कुमार, सोनू वर्मा, विशाल सिंह, पुश्पेंद्र चौहान, सूरज कुमार, राहुल लवानिया आदि मौजूद रहे। समाज को शिक्षित करें
अखिल भारतीय वाल्मीकि युवक महासंघ ने वाल्मीकि वाटिका, सुभाष पार्क पर विचार गोष्ठी की। महासंघ के सदस्यों ने महर्षि के जीवन पर प्रकाश डालते हुए समाज को शिक्षित करने पर बल दिया। रविशंकर, देवेंद्र, सुरेंद्र कुमार, सुरेश चंद्र, राजेंद्र प्रसाद, सुनील गहलौत मौजूद रहे। प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
वाल्मीकि सेवा दल ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर नगर निगम स्थित वाल्मीकि प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कुलदीप नैयर, चंद्र किशन, अजीत चौहान, गौरव, महेंद्र, तनिष्क, लालू मौजूद रहे। गौतम नगर से शोभायात्रा का शुभारंभ विधायक रामप्रताप सिंह चौहान ने किया। शाहदरा वाल्मीकि बस्ती में प्रतिमा का अनावरण हुआ। मोती महल में भी जयंती मनाई गई।