UP Block Pramukh Chunav 2021: मैनपुरी में नामांकन पत्रों की बिक्री के दौरान जमकर हंगामा, ये रही वजह
UP Block Pramukh Chunav 2021 पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं में विवाद के बाद एआरओ के साथ खींचतान हुई। कहा जा रहा है कि इस दौरान एक दारोगा से पिस्टल छीनने की कोशिश भी की गई। कुछ युवक नामांकन बिक्री का रजिस्टर और अन्य कागजात लेकर भाग गए।
By Tanu GuptaEdited By: Published: Wed, 07 Jul 2021 04:20 PM (IST)Updated: Wed, 07 Jul 2021 04:20 PM (IST)
आगरा, जेएनएन। मैनपुरी में ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री के दौरान जमकर हंगामा हुआ। ।मैनपुरी ब्लाक में नामांकन पत्र बिक्री के दौरान कहासुनी हो गई। पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं में विवाद के बाद एआरओ के साथ खींचतान हुई। कहा जा रहा है कि इस दौरान एक दारोगा से पिस्टल छीनने की कोशिश भी की गई। कुछ युवक नामांकन बिक्री का रजिस्टर और अन्य कागजात लेकर भाग गए।
वहीं बेवर में एक दावेदार से पर्चा छीन लिया गया। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। बाद में पुलिस ने स्थिति संभाली।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें