Move to Jagran APP

UP Chunav 2022: आगरा में जेपी नड्डा ने दिया जीत का मंत्र, बोले बार− बार जाएं लोगों के पास

UP Vidhan Sabha Election 2022 बीजेपी अध्यक्ष JP Nadda भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगरा-अलीगढ़ मंडल की 40 विधानसभा क्षेत्र पदाधिकारियों के साथ किया मंथन। मौसम की खराबी के कारण वे कार द्वारा आगरा आये। राजेश्वर महादेव के बाद पहुंचे बैठक में।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 01:35 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 08:13 PM (IST)
UP Chunav 2022: आगरा में जेपी नड्डा ने दिया जीत का मंत्र, बोले बार− बार जाएं लोगों के पास
राजपुर चुंगी स्थित राजेश्वर महादेव मंदिर में पूजन करते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा।

आगरा, जागरण संवाददाता। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगरा, अलीगढ़ मंडल की 40 विधानसभा क्षेत्र से आए पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि चुनाव का रण आ चुका है, हमें विपक्ष की हर गतिविधि पर निगाह रखनी है और स्वयं को मजबूत बनाना है। प्रचार का नया माध्यम अपनाना है, तो घर-घर भी सीधे पहुंच बनानी है। पन्ना प्रमुख और बूथ अध्यक्ष की विशेष महत्ता होगी वे लोगों के पास बार-बार जाएं, जिससे लोग उनको वोटिंग वाले दिन तक भुला न पाएं। उस दिन भी उनको घरों से निकालना होगा, तभी राष्ट्रहित में मतदान फीसद बढ़ेगा।

loksabha election banner

फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में शुक्रवार को आगरा-अलीगढ़ मंडल की 40 विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी और प्रवासियों के साथ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंथन किया। परिचय प्राप्त करने के बाद पूछा यहां कोई ऐसा बैठा है जिसने टिकट मांगा हो। टिकट कटने पर कोई दुखी, मन खराब तो नहीं है। कुछ लोगों ने हां में उत्तर दिया। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सबको टिकट मांगने का अधिकार है, लेकिन एक को ही दिया जा सकता है। ये बड़ा मुश्किल निर्णय होता है। इसलिए मन खराब नहीं करें और अपने कमल के लिए जुट जाएं। हमारी भूमिका ये है, कि हमें अपने बूथ और पन्ना प्रमुख को मजबूत बनाना है। हम राष्ट्रवाद के लिए कार्य कर रहे हैं और केंद्र से लेकर राज्य सरकार द्वारा हर वर्ग के लिए किए गए कार्यो को लोगों तक पहुंचाना है। इसके लिए संगठन ने संरचना तय की है और मुख्य संगठन से लेकर मोर्चा, प्रकोष्ठ को जिम्मेदारी सौंपी है। जिस बूथ पर जाना है, वहां की लाभार्थी सूची को साथ लेकर जाना है, उनके घरों तक पहुंच बनानी है और लोगों को सुनना है, तब अपनी बात कहनी है। अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति या सामान्य वर्ग किसी के बीच भी जाना है। हमें बूथों की ग्रेडिंग करनी है और उसे ए,बी,सी,डी में बांटना है। ए हमारा श्रेष्ठ बूथ होगा, लेकिन डी पर हमें कम वोट मिलते होंगे। श्रेष्ठ और दूसरों को मजबूत करने के साथ ही हमें लक्ष्य बनाना है कि डी बूथ पर हमें इतने वोट पाने है और फिर इसके प्रयास में जुट जाना है। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री एवं उप्र के चुनाव सहप्रभारी अर्जुन राम मेघवाल, उप्र सहप्रभारी संजीव चौरसिया, केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, भाजपा किसाना मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राजकुमार चाहर, ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, प्रभारी अश्वनी त्यागी आदि मौजूद थे।

यमुना एक्सप्रेस वे पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी अड्डा का स्वागत करते कैबिनेट मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल।

बैठक से पहले हो गया हंगामा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की बैठक से ठीक पहले भाजपाइयों ने विरोध प्रदर्शन कर दिया। होटल रमाडा पहुंचकर जलेसर और सादाबाद से आये भाजपाइयों ने जमकर विरोध जताया। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि जलेसर से मौजूदा विधायक संजीव दिवाकर ने कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कराया है। इसलिये उनको पार्टी दोबारा अवसर नहीं दे। हमें भाजपा से विरोध नहीं है, मौजूदा विधायक की कार्यशैली से विरोध है। वहीं हाल में भाजपाइ हुए पूर्व उर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय के सादाबाद से प्रत्याशी होने की अटकलों को लेकर भाजपाइयों ने विरोध जताया है।

राजेश्वर महादेव मंदिर में विधि पूर्वक पूजा करते जेपी नड्डा। 

राजेश्वर महादेव का लिया आशीर्वाद

सड़क मार्ग द्वारा आगरा पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय जेपी नड्डा ने राजेश्वर महादेव का सबसे पहले आशीर्वाद लिया। राजपुर चुंगी स्थित राजेश्वर महादेव मंदिर में विधि विधान से उन्होंने पूजा अर्चना की। इसके बाद वे फतेहाबाद रोड स्थित होटल रमाडा के लिए रवाना हो गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.