UP Board 2021: वंदे-मातरम् गायन के 50 हजार वीडियो अपलोड कराना लक्ष्य, वर्ल्ड रिकॉर्ड का है प्रयास
UP Board 2021 गिनीज बुक आफ रिकार्ड में नाम दर्ज कराने की है कवायद। यूपी बोर्ड के विद्यालयों के विद्यार्थी हो सकेंगे शामिल। जिला स्तर पर एक और दो फरवरी को पूर्वाभ्यास (रिहर्सल) कराते हुए वीडियो तैयार किया जाएगा।
आगरा, जागरण संवाददाता। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) चार फरवरी 2021 को चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव के मौके पर गिनीज बुक आफ रिकार्ड में नाम दर्ज कराने के लिए प्रयास करेगा। यह रिकार्ड वंदे-मातरम गायन के सर्वाधिक 50 हजार वीडियो अपलोड करने का तय किया गया।
इसके लिए जिला स्तर पर एक और दो फरवरी को पूर्वाभ्यास (रिहर्सल) कराते हुए वीडियो तैयार किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय कुमार पांडेय ने इसकी जिम्मेदारी मंडल स्तर पर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डा. मुकेश अग्रवाल और जिला स्तर पर जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार को देते हुए नोडल अधिकारी नामित किया है। माध्यमिक शिक्षा अनुभाग ने वंदे-मातरम् गायन के सर्वाधिक वीडियो अपलोड करने का लक्ष्य पाने के लिए संयुक्त सचिव माध्यमिक शिक्षा रामप्रताप विमल, अपर शिक्षा निदेशक मंजु शर्मा को नोडल अधिकारी नामित किया है।
यह दिए निर्देश
- गायन के लिए केंद्र (विद्यालय) का नामांकन करते हुए एक नोडल अधिकारी नामित कर मोबाइल सहित जानकारी लें।
- पात्र विद्यार्थियों व शिक्षकों को चिन्हित कर उनकी सूची तैयार करें।
- एक और दो फरवरी को पूर्वाभ्यास कराते हुए वीडियो तैयार कराएं।
- गायन में वंदे-मातरम् शब्द का प्रयोग एक बार में एक प्रतिभागी द्वारा किया जाएगा। शब्द या अक्षर उच्चारण बाधित होने पर पूरी प्रविष्टि रद कर दी जाएगी।
- दो फरवरी दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होकर तीन फरवरी 2021 की दोपहर 12 बजे तक संपूर्ण प्रविष्टि अपलोड कर निर्धारित वेबसाइट पर प्रेरित कर दी जाएं, ताकि चार फरवरी 2021 को रिकार्ड की घोषणा संभव हो।
- इंटरनेट की व्यवस्था पूर्व में निर्धारित कर दी जाए। पर्याप्त संख्या में तकनीकी कर्मचारी-शिक्षक उपलब्ध रहें। गिनीज बुक आफ रिकार्ड द्वारा समय पर लिंक उपलब्ध कराया जाएगा।
- पूर्व में 20 हजार आनलाइन वीडियो का रिकार्ड स्थापित है, जिसे तोडऩे के लिए 50 हजार आनलाइन वीडियो अपलोड करने किए जाएंदे।
- संस्कृति निदेशालय ने इसके लिए सहायक निदेशक अमित कुमार अग्निहोत्री (मो.: 9451989884 को नोडल अधिकारी नामित किया है।