Move to Jagran APP

UP Chunav 2022: आगरा के यूथ के हाथाें में है प्रत्याशियों की कमान, जानिए कहां है कितनी इनकी संख्या

UP Assembly Election 2022 विधानसभा चुनाव में इस बार प्रत्याशियों का गुणा-भाग बिगाड़ सकते हैं युवा वोटर। सबसे अधिक आगरा कैंट विस क्षेत्र और सबसे कम फतेहाबाद में हैं वोटर। नौ विधानसभा क्षेत्रों में कुल 34.61 लाख हैं वोटर।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Wed, 26 Jan 2022 04:38 PM (IST)Updated: Wed, 26 Jan 2022 04:38 PM (IST)
UP Chunav 2022: आगरा के यूथ के हाथाें में है प्रत्याशियों की कमान, जानिए कहां है कितनी इनकी संख्या
आगरा कैंट विधानसभा क्षेत्र में हैं सबसे अधिक युवा वोटर।

आगरा, जागरण संवाददाता। वह युवा हैं। उन्हें पता है कि अपनी पसंद के प्रत्याशी को किस तरीके से चुनना है। इंटरनेट मीडिया पर वह हर पल सक्रिय हैं। हर तरीके की डिबेट में भाग लेना पसंद करते हैं। लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव में युवा वोटर किसी भी प्रत्याशियों का गुणा-भाग बिगाड़ सकते हैं। आखिर हो भी क्यों ना, इनकी संख्या साढ़े 17 लाख है। सबसे अधिक युवा वोटर आगरा कैंट विस क्षेत्र और सबसे कम फतेहाबाद में वोटर हैं।

loksabha election banner

नौ विधानसभा क्षेत्रों में कुल 34.61 लाख वोटर हैं। साढ़े 18 लाख पुरुष और 16 लाख महिला वोटर शामिल हैं। जिले में फर्स्ट वोटरों की संख्या 38640 है। अगर 20 से 29 साल की उम्र के वोटरों की बात की जाए तो यह संख्या 7.38 लाख है। इसी तरह से 30 से 39 साल की वोटरों की कुल संख्या 9.57 लाख है। सबसे अधिक आगरा कैंट विस क्षेत्र में 1.37 लाख और सबसे कम 83236 वोटर फतेहाबाद में हैं। यानी कुल युवा वोटर साढ़े 17 लाख है।

38640 हैं फर्स्ट वोटर 

विधानसभा चुनाव-2022 में नौ विधानसभा क्षेत्रों में 38640 फर्स्ट वोटर हैं। सबसे अधिक फर्स्ट वोटर एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में 6261 वोटर हैं जबकि सबसे कम आगरा दक्षिण विस क्षेत्र में 2940 वोटर हैं।

यह हैं युवा वोटर

विधानसभा क्षेत्र का नाम, 18-19 उम्र के वोटर, 20-29 उम्र, 30-39 उम्र

- एत्मादपुर, 6261, 1.01 लाख, 1.21 लाख

- आगरा कैंट, 4316, 85481, 1.37 लाख

- आगरा दक्षिण, 2940, 64495, एक लाख

- आगरा उत्तर, 3860, 71129, 1.13 लाख

- आगरा ग्रामीण, 3738, 91716, 1.22 लाख

- फतेहपुरसीकरी, 5061, 96031, 95315

- खेरागढ़, 3739, 76699, 90086

- फतेहाबाद, 4342, 84580, 83236

- बाह, 4383, 66891, 91831 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.