Move to Jagran APP

विधानसभा चुनाव से पहले आगरा जोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आठ जिलों में दो लाख लोग पाबंद, जरा सी हरकत भी पड़ेगी भारी

सबसे ज्यादा 57 363 लोग आगरा जनपद में किए गए हैं पाबंद। एटा में सबसे कम 7864 लोग पाबंद। आपरेशन पहचान के तहत दस साल के दौरान जेल गए बदमाशाें का सत्यापन कराया था। पुलिस द्वारा चिन्हित लोगों को पांच लाख रुपये से पाबंद किया जा रहा है।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 09:38 AM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 09:38 AM (IST)
विधानसभा चुनाव से पहले आगरा जोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आठ जिलों में दो लाख लोग पाबंद, जरा सी हरकत भी पड़ेगी भारी
चुनाव से पहले पुलिस ने आठ जिलों में दो लाख लोगों को पाबंद किया है।

आगरा, जागरण संवाददाता। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस ने अराजक तत्वों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मतदान के दौरान व्यवधान डालने वाले लोगों को चिन्हित कर पाबंद करने की कार्रवाई जारी है। आगरा जोन के आठ जिलों में पुलिस ने दो लाख से अधिक लोगों को पाबंद किया है।

loksabha election banner

एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने बताया आपरेशन पहचान के तहत दस साल के दौरान जेल गए बदमाशाें का सत्यापन कराया था। इसके अलावा पिछले पांच चुनावों के दौरान जिन लोगों ने विवाद किया था। जिनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए थे। ऐसे सभी लोगों की सूची पुलिस के पास हैं। पुलिस उन्हीं लोगों काे पाबंद कर रही है, जिनसे चुनावों में व्यवधान डालने की आशंका है। पुलिस द्वारा चिन्हित लोगों को पांच लाख रुपये से पाबंद किया जा रहा है। इसके साथ ही ऐसे सभी लोगों नजर भी रख रही है। चुनाव में किसी तरह का खलल डालने वालों से मुचलके की रकम जमा कराई जाएगी।

जिला   पाबंद किए लोग

आगरा   57,363

अलीगढ़  36,222

कासगंज  29,315

मथुरा      27,126

फिरोजाबाद 20,839

हाथरस      18,705

मैनपुरी      10,517

एटा           7,864


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.