Move to Jagran APP

UP Chunav 2022: जानिए क्यों चुनाव से पहले ही मैनपुरी के इस क्षेत्र में मिठाई बांटने लगे सपाई

UP Assembly Election 2022 मैनपुरी जिले के करहल विधानसभा क्षेत्र के सपा नेता-कार्यकर्ता अखिलेश के चुनाव लड़ने की संभावनाओं की जानकारी मिलने के बाद से ही जोश में है। शुक्रवार को भी कई स्थानों पर मिठाई बांटीं गई

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 04:52 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 04:52 PM (IST)
UP Chunav 2022: जानिए क्यों चुनाव से पहले ही मैनपुरी के इस क्षेत्र में मिठाई बांटने लगे सपाई
सपा मुखिया के करहल से चुनाव लड़ने की अधिकृत घोषणा के बाद मिठाइ बांटते सपाइ।

आगरा, जागरण टीम। सपा मुखिया अखिलेश यादव के मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की अधिकृत घोषणा होते ही सपाईयों में जबर्दस्त उत्साह नजर आ रहा है। करहल क्षेत्र में जगह-जगह मिठाई वितरण का सिलसिला चलता रहा। विधानसभा क्षेत्र में शामिल घिरोर और औंछा में भी सपाईयों ने मिठाइयां बांटीं और जश्न मनाया।

loksabha election banner

करहल विधानसभा क्षेत्र के सपा नेता-कार्यकर्ता अखिलेश के चुनाव लड़ने की संभावनाओं की जानकारी मिलने के बाद से ही जोश में है। शुक्रवार को भी कई स्थानों पर मिठाई बांटीं गई थी। ढोल-नगाड़ों की थाप पर सपाई जमकर थिरके थे। शनिवार को अधिकृत घोषणा होने के बाद सपाइयों का उत्साह दो गुना हो गया। कस्बा निवासी विधान परिषद सदस्य अरविंद प्रताप यादव ने अपने आवास पर खुशी जाहिर की और मिष्ठान वितरण किया। उन्होंने आगामी चुनाव में रिकार्ड जीत का दावा भी किया। पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्यवीर सिंह यादव बरनाहल, किसान नेता शैलेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र कुमार यादव, जनवेद कुमार, रामपाल यादव आदि मौजूद रहे। पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता खालिद अख्तर अन्य कार्यकर्ताओं के साथ कस्बा के बाजार में मिष्ठान वितरण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। वहीं करहल के गांव सहन में प्रधान अनीता देवी ने मिठाइयां बांटीं। ग्रामीणों को बुलाकर मिठाई खिलाई गई। इस दौरान समाजवादी पार्टी के करहल ब्लाक प्रभारी पूर्व जिला पंचायत सदस्य सिंह यादव, सुनील सिंह चौहान सहदेव सिंह यादव, निर्मला देवी, सहकारी संघ सहन के अध्यक्ष कुलदीप सिंह चौहान मेजर मानसिंह चौहान, केपी सिंह कठेरिया, एहसान खान इंजी. ताहिर अहमद, पिंटू मंसूरी बबलू शकील मंसूरी आदि लोग मौजूद रहे।

घिरोर में भी जगह-जगह मिष्ठान वितरण का सिलिसला चला। अखिलेश यादव ने अन्य कार्यकर्ताआें साथ मिठाई बांटीं। इस दौरान विजेंद्र यादव, आकाश, सुनील,शिवम, विनय यादव, चेतन चौहान, श्याम चौहान, गौरव यादव, देवेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। वहीं कस्बा औंछा में सपा कार्यकर्ता विनोद कुमार, नीलेश प्रताप, संजीव मिश्रा आदि ने मिष्ठान वितरण किया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.