Move to Jagran APP

समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी की सीटों के लिए घोषित किए प्रत्‍याशी, देखें किस पर जताया पार्टी ने भरोसा

UP Assembly Election 2022 समाजवादी पार्टी ने बीते चुनाव में तीनों चेहरों पर फिर जताया भरोसा। भोगांव से आलोक और मैनपुरी से राजू तय किए हैं प्रत्याशी। लखनऊ पार्टी कार्यालय में शनिवार दोपहर मिल गए बी फार्म। किशनी से विधायक बृजेश कठेरिया को बी फार्म।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 01:04 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 01:04 PM (IST)
समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी की सीटों के लिए घोषित किए प्रत्‍याशी, देखें किस पर जताया पार्टी ने भरोसा
समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी की दो सीटों पर प्रत्‍याशी घोषित कर दिए हैं।

आगरा, जागरण टीम। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मैनपुरी की दो सीटों पर प्रत्याशी घोषित होते ही समाजवादी पार्टी ने भी अपने पत्ते खोल दिए। मैनपुरी और भोगांव सीट पर प्रत्याशियों को बी फार्म दे दिए गए। सपा ने बीते चुनाव में चेहरा रहे मैनपुरी विधायक राजकुमार यादव राजू और भोगांव से लड़े आलोक कुमार शाक्य पर ही भरोसा जताया है। सपा में भी दावेदारी को लंबी रस्साकशी चल रही थी, परंतु इन दोनों के नाम पर ही मुहर लगने के कयास थे। किशनी के विधायक बृजेश कठेरिया पर पार्टी ने फिर भरोसाा जताया है। 

loksabha election banner

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करहल से चुनाव लड़ने के फैसले के बाद मैनपुरी पर सभी की निगाहें लगी हैं। ऐसे में जिले की शेष तीन सीटों पर लड़ने वाले प्रत्याशियों के नाम सामने आने का इंतजार सपा के साथ अन्य दलों को भी था। परंतु सपा भाजपा के नाम सामने आने का इंतजार कर रही थी। शुक्रवार के पार्टी हाईकमान ने विधायक राजकुमार यादव, विधायक ब्रजेश कठेरिया और आलोक कुमार शाक्य को लखनऊ कार्यालय बुला लिया गया था। शाम तक तीनों कार्यालय पहुंच और वहां प्रत्याशिता की औपचारिकताएं पूरी कराई गईं। रात अधिक होने पर शनिवार को बी फार्म देने के लिए कहा गया था। शनिवार दोपहर 12 बजे तीनों को बी फार्म दे दिए गए। राजकुमार यादव मैनपुरी सीट पर लगातार दो बार से सपा की टिकट पर जीत हासिल कर चुके हैं। इसी तरह किशनी सीट पर भी ब्रजेश कठेरिया बीते दो चुनावों से जीत हासिल कर चुके हैं। पूर्व मंत्री आलोक कुमार शाक्य भोगांव सीट पर वर्ष 2002, 2007 और 2012 का चुनाव जीते थे। परंतु 2017 के चुनाव में उनको भाजपा प्रत्याशी रामनरेश अग्निहोत्री से पराजित होना पड़ा था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.