Move to Jagran APP

आगरा छावनी विधानसभा सीट से कांग्रेस का सिकंदर पर दांव, सीकरी से चाहर मैदान में

UP Assembly Election 2022 प्रियंका गांधी की घोषणा के अनुसार वाल्मीकि समाज को दिया टिकट। फतेहपुर सीकरी से यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हेमंत चाहर बने प्रत्याशी। संगठन ने उन्हें वाल्मीकि समाज द्वारा सुझाए गए पांच नाम भेजे थे।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Thu, 20 Jan 2022 01:10 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jan 2022 01:10 PM (IST)
आगरा छावनी विधानसभा सीट से कांग्रेस का सिकंदर पर दांव, सीकरी से चाहर मैदान में
प्रियंका गांधी ने आगरा छावनी सीट से सिकंदर वाल्‍मीकि का नाम तय किया है।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा छावनी (सुरक्षित) सीट पर कांग्रेस ने सिकंदर वाल्मीकि और फतेहपुर सीकरी से यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हेमंत चाहर को प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी ने प्रियंका गांधी की घोषणा के अनुसार वाल्मीकि समाज को टिकट प्रदान की है। सिकंदर का चयन टीम प्रियंका द्वारा किया गया है।

loksabha election banner

आगरा छावनी से कांग्रेस प्रत्‍याशी सिकंदर।

कांग्रेस ने पिछले बुधवार को आगरा की उत्तर, दक्षिण, एत्मादपुर, ग्रामीण, फतेहाबाद, खेरागढ़ और बाह विधानसभा के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी थी। आगरा छावनी और फतेहपुर सीकरी के प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई थी। नामांकन में केवल दो दिन ही बचे हैं। आगरा छावनी से प्रत्याशी की घोषणा नहीं किए जाने को पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व उप्र प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा की घोषणा से जोड़कर देखा जा रहा था। 28 दिसंबर को आगरा आईं प्रियंका गांधी वाड्रा ने वाल्मीकि वाटिका में हुए कार्यक्रम में वाल्मीकि समाज से चुनाव लड़ाने को एक नाम मांगा था। उन्होंने पुलिस हिरासत में मरे अरुण के स्वजन से भी मुलाकात करते हुए वाल्मीकि समाज के लिए कुछ करने की बात कही थी। संगठन ने उन्हें वाल्मीकि समाज द्वारा सुझाए गए पांच नाम भेजे थे, जिनमें गौरव वाल्मीकि, विकास पारस, अरुण की पत्नी सोनम, रामजीलाल विद्यार्थी और अजय वाल्मीकि के नाम शामिल थे। रामजीलाल विद्यार्थी को चुनाव आयोग ने अयोग्य घोषित कर दिया था। मगर, पार्टी ने इनमें से किसी काे टिकट न देकर सिकंदर वाल्मीकि को प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी पदाधिकारी टीम प्रियंका द्वारा प्रत्याशी का चयन किए जाने की बात कह रहे हैं।

फतेहपुरसीकरी से प्रत्‍याशी हेमंत चाहर। 

उधर, फतेहपुर सीकरी से युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हेमंत चाहर को प्रत्याशी बनाया गया है। जाट बहुल क्षेत्र में पार्टी ने युवा चेहरे पर दांव लगाया है। छात्र नेता हेमंत, युवा कांग्रेस से पूर्व एनएसयूआइ में लंबे समय तक सक्रिय रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.