Move to Jagran APP

केंद्रीय राज्‍यमंत्री ने प्रदेश सरकार की गिनाईं उपलब्धियां, आगरा के लोकल मुद्दों को गए टाल

केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने रविवार को सर्किट हाउस में कहा कि हर वर्ग के लिए हो रहा कार्य विपक्ष फैला रहा भ्रम। योगी सरकार ने प्रदेश में भयमुक्‍त माहौल बनाया है। रबर डैम और स्‍थानीय उद्योगों के मसले पर बोले आगामी मुलाकातों में इस पर बात करेंगे।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sun, 19 Sep 2021 06:05 PM (IST)Updated: Sun, 19 Sep 2021 06:05 PM (IST)
केंद्रीय राज्‍यमंत्री ने प्रदेश सरकार की गिनाईं उपलब्धियां, आगरा के लोकल मुद्दों को गए टाल
सर्किट हाउस में प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताते केंद्रीय राज्‍यमंत्री एसपी सिंह बघेल।

आगरा, जागरण संवाददाता। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है। विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं, तो लोगों तक निश्शुल्क राशन का लाभ भी पहुंचाया जा रहा है। विपक्ष का कार्य सिर्फ भ्रम फैलाना है, वह जनता को गुमराह करने में लगा हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूबे में भय मुक्त वातावरण बनाया है, तो अपराध और अपराधियों पर नकेल कसी है।

loksabha election banner

रविवार को सर्किट हाउस में मीडिया को सूबे की सरकार की उपलब्धियां गिनाने बैठे केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न सामाजिक योजनाओं पर सरकार ने 600 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है। दो हजार करोड़ रुपये से कृषि संबंधी सहायता की गई है तो आठ हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत से मेट्रो रेल परियोजना का कार्य चल रहा है। गांव, गरीब, किसान, व्यापारियों, महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। सरकार की उपलब्धियां गिना रहे केंद्रीय राज्यमंत्री से जब लंबित चल रही विभिन्न योजनाओं के बारे में पूछा गया तो वे टाल गए। रबर डैम, उद्योगों पर बंदिशों के कारण हो रहे आर्थिक नुकसान आदि पर उन्होंने कहा कि सभी मु्द्दों पर आगामी मुलाकातों में बात होगी। इस दौरान विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, विधायक योगेंद्र उपाध्याय आदि मौजूद थे।

अखिलेश का गणित मुझसे भी है खराब

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विधानसभा चुनाव में 400 सीटें जीतने के दावे पर केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. बघेल ने कहा कि अखिलेश यादव का गणित तो मुझसे भी खराब है। सपने देखने का सभी को अधिकार है, वे भी खुली आंखों से देख रहे हैं। जनता का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्य शैली पर भरोसा और भाजपा पर विश्वास है। सूबे में पूर्ण बहुमत से फिर भाजपा की सरकार बनेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.