Move to Jagran APP

BJP Kisan Sammelan: केंद्रीय राज्यमंत्री आगरा में बोले, किसानों को भ्रमित कर राजनीतिक स्वार्थ सिद्ध कर रही कांग्रेस

BJP Kisan Sammelan केंद्रीय राज्यमंत्री ने नए कृषि कानूनों की समझाई बारीकियां। पीएम नरेंद्र मोदी के लिए खेती और किसान संवेदनशील विषय। पथौली के गोगाजी गार्डन में शुक्रवार को भाजपा द्वारा आयोजित किसान सम्मेलन में दो घंटे देरी से पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री गुर्जर।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Fri, 18 Dec 2020 05:26 PM (IST)Updated: Fri, 18 Dec 2020 05:26 PM (IST)
BJP Kisan Sammelan: केंद्रीय राज्यमंत्री आगरा में बोले, किसानों को भ्रमित कर राजनीतिक स्वार्थ सिद्ध कर रही कांग्रेस
केंद्रीय राज्यमंत्री ने नए कृषि कानूनों की समझाई बारीकियां।

आगरा, जागरण संवाददाता। नए कृषि कानूनों पर किसानों का भ्रम दूर करने आए केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर का कहना था कि कांग्रेस नहीं चाहती कि किसान खुशहाल न हो, इसलिए कृषि कानूनों के नाम पर राजनीति की जा रही है। हरियाणा, पंजाब के किसानों को भ्रमित कर राजनीतिक स्वार्थ सिद्ध करा जा रहा है। सड़कों पर आंदोलन करने वाले अधिकांश भाजपा विरोधी राजनीतिक दलों के लोगा हैं। आंदोलन के सहारे कुछ राष्ट्र विरोधी लोग सक्रिय हो गए हैं। ये देश को तोड़ने का काम कर रहे हैं।

loksabha election banner

पथौली के गोगाजी गार्डन में शुक्रवार को भाजपा द्वारा आयोजित किसान सम्मेलन में दो घंटे देरी से पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री गुर्जर ने कहा कि कुछ फसलों का केंद्र सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया है, जो पहले नहीं था, जबकि विपक्ष इसे समाप्त करने का भ्रम फैला रहा है। स्वामी नाथन कमीशन किसानों की समस्या समाधान के लिए कांग्रेस ने बनाया, उसकी रिपोर्ट किसानों के हक में थी। कांग्रेस ने उसे आठ साल तक लागू नहीं किया, पीएम नरेंद्र मोदी उसे लागू किया। किसानों को कर्ज नहीं लेना पड़े, इसलिए किसान सम्मान निधि खाते में पहुंचाई ताे उत्पादन बढ़ाने के लिए मृदा की जांच कराई। पीएम नरेंद्र मोदी के लिए खेती और किसान संवेदनशील विषय है। देश तभी आत्मनिर्भर बनेगा, जब किसान आत्मनिर्भर होंगे। इसके लिए वे किसानों की आय दोगुनी करने में जुटे हुए हैं। फसल बीमा पर 50 वर्ष से किसी ने नही सोचा, लेकिन पीएम मोदी ने 33 फीसद नुकसान वाले को भी मुआवजा दिलाने के लिए सम्मिलित कराया। यूरिया, डीएपी के लिए किसान लाइन में लगता था, लेकिन अब कालाबाजारी को रोक किसानों को सरलता से उपलब्ध कराया जा रहा है। अच्छी नीयत की सरकार चुनने से ये परिवर्तन आए।

ये रहे मौजूद

किसान सम्मेलन में सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल, फीरोजाबाद सांसद चंद्रसेन, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, रामप्रताप सिंह चौहान, हेमलता दिवाकर, पक्षालिका सिंह, महेश गोयल, जितेंद्र वर्मा, विधायक मथुरा पूरन प्रकाश, प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे, जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाह, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, ब्लाक प्रमुख यशपाल राणा अादि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.