Move to Jagran APP

आगरा में बोले केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री, ब्रज की 65 में से 65 सीट भाजपा की ही होंगी

केंद्रीय संस्कृति मंत्री अर्जुन राम मेघवाल आरबीएस डिग्री कॉलेज में चल रहे भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय अधिवेशन में पहुंचे। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर कहा कि बटेश्वर में संस्कृति मंत्रालय अटल जी के जीवन को दर्शाने वाला संग्रहालय बनाएगा।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sat, 25 Dec 2021 01:36 PM (IST)Updated: Sat, 25 Dec 2021 01:36 PM (IST)
आगरा में बोले केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री, ब्रज की 65 में से 65 सीट भाजपा की ही होंगी
आरबीएस डिग्री कॉलेज में पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा आये केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आगामी यूपी विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत का दाता किया। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़े कोइ भी लेकिन जीत भाजपा की ही होगी। केंद्रीय संस्कृति मंत्री आरबीएस डिग्री कॉलेज में चल रहे भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय अधिवेशन में पहुंचे हैं। 

loksabha election banner

केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर कहा कि बटेश्वर में संस्कृति मंत्रालय अटल जी के जीवन को दर्शाने वाला संग्रहालय बनाएगा। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बटेश्वर जा रहे हैं, वो दो तीन दिन में वहां जाएंगे। बता दें कि बटेश्वर पूर्व प्रधानमंत्री की जन्मस्थली है। वहां उनका पैतृक निवास है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने मीडिया से बात प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव के सपा के टिकट पर चुनाव लड़ने पर कहा कि कोई भी लड़े, लेकिन भाजपा ही जीतेगी। ब्रज के प्रभारी होने के नाते ब्रज में 65 में से 65 सीटें जीतने का दावा उन्होंने क़िया। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी भारत की होने की भविष्यवाणी स्वामी विवेकानंद ने की थी और यह सत्य साबित हो रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.