निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने से एक की मौत, अब तक शिनाख्त नहीं Agra News
नामनेर क्षेत्र की घटना। मकान स्वामि चौराहा से लेकर गया था मजूदर।
By Tanu GuptaEdited By: Published: Mon, 26 Aug 2019 02:38 PM (IST)Updated: Mon, 26 Aug 2019 02:38 PM (IST)
आगरा, जागरण संवाददाता। सदर के नामनेर इलाके की चौपाल बस्ती में निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरनेे से एक मजदूर की मौत हो गई।
मामले के अनुसार चौपाल बस्ती निवासी महेंद्र कुमार ने अपने घर के पास ही दूसरा मकान कुछ माह पहले ही खरीदा था। उसमें पहली मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा था। सुबह कुछ मजदूरों को और काम पर लगाया गया था, जोकि चौराहा से ले जाए गए थे। उनमें से एक मजदूर के पर पहली मंजिल का छज्जा गिर गया। छज्जे के मलबे के नीचे आने से मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। मकान निर्माण का कार्य पुलिस ने पहुंचकर रुकवा दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें