Move to Jagran APP

Weekly Lockdown: आगरा में दो दिन की बाजार बंदी शुरू, लेकिन ये दुकानें रहेंगी खुली...

अनलाक के बाद प्रदेश सरकार ने दो दिन की साप्ताहिक बंदी कर दी है। शनिवार को बंदी का पहला दिन है। बंदी का असर दिखाई भी दे रहा है। जहां पहले सुबह से सड़कों पर हलचल शुरू हो जाती थी वो कम है। बाजार बंद है।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 05 Jun 2021 10:29 AM (IST)Updated: Sat, 05 Jun 2021 10:29 AM (IST)
Weekly Lockdown: आगरा में दो दिन की बाजार बंदी शुरू, लेकिन ये दुकानें रहेंगी खुली...
साप्‍ताहिक बंदी में शनिवार सुबह से आगरा में बाजार बंद हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। शुक्रवार शाम सात बजे से आगरा में दो दिन की साप्ताहिक बंदी शुरू हो गई है। अब सोमवार सुबह तक बाजार बंद रहेंगे। सड़कों पर भी सन्नाटा है। लोग भी घरों में हैं। मगर, बंदी में कुछ सेवाएं ऐसी हैं जो सुचारू रहेंगी। इसमें शराब की दुकान और डेयरी भी खुली रहेंगी।

loksabha election banner

अनलाक के बाद प्रदेश सरकार ने दो दिन की साप्ताहिक बंदी कर दी है। शनिवार को बंदी का पहला दिन है। बंदी का असर दिखाई भी दे रहा है। जहां पहले सुबह से सड़कों पर हलचल शुरू हो जाती थी, वो कम है। सुबह सात बजे से खुलने वाला बाजार बंद है। दुकानों के शटर गिरे हुए हैं। बाजार बंद होने के चलते लोग भी घरों से नहीं निकल रहे हैं। प्रमुख बाजार दरेसी, मोतीगंज, रावतपाड़ा, बेलनगंज आदि में सन्नाटा पसरा हुआ है। जिन लोगों को आवश्यक कार्य है, वो ही बाहर निकल रहे हैं।

शुक्रवार को बाजारों में थी भीड़

एक जून से अनलाक होने के बाद प्रदेश सरकार ने शनिवार और रविवार साप्ताहिक बंदी लागू कर दी है। ऐसे में शुक्रवार को बाजारों में भीड़ रही। प्रमुख बाजार मोतीगंज, दरेसी, रावतपाड़ा, बेलनगंज, शाहगंज, लोहामंडी में दोपहर में होने वाली भीड़ से बचने के लिए लोग बाजार खुलते ही पहुंचने लगे। मोतीगंज के थोक व्यापारी मोहित ने बताया कि बाजार खुलते ही ग्राहकों का आना शुरू हो गया। शाम तक ग्राहक आते रहे। दाल, चावल, चीनी, मसाले लेने वालों की संख्या ज्यादा रही। थोक बाजार के अलावा कालोनियों के बाजारों में भी किराने की दुकानों पर भीड़ रही। शाम को बाजार के साथ सब्जी मंडी में भी भीड़ रही। लोगों ने दो दिन के हिसाब से फल व सब्जी की खरीदारी की।

साप्ताहिक बंदी में ये सेवाएं रहेंगी जारी

- सब्जी- फल, बेकरी व डेयरी।

- अस्पताल, पैथाेलाजी, दवाओं से जुड़ी सेवाएं।

- औद्योगिक निर्माण इकाइयां।

- ट्रांसपोर्ट सेवाएं।

- राशन वितरण प्रणाली के अंतर्गत समस्त प्रतिष्ठान।

- कीटनाशक दवा, बीज व खाद की दुकानें।

- ई-कामर्स,होम डिलीवरी व आबकारी की दुकानें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.