Move to Jagran APP

काम नहीं आए इंतजाम, यमुना किनारा रोड पर भीषण जाम

पाइप लाइन बिछाने के लिए आंबेडकर पुल से हाथीघाट तक बंद है रोड की एक लेन एक लेन से हल्के वाहनों का आवागमन होने पर लगा जाम

By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Sep 2021 06:10 PM (IST)Updated: Fri, 10 Sep 2021 06:10 PM (IST)
काम नहीं आए इंतजाम, यमुना किनारा रोड पर भीषण जाम
काम नहीं आए इंतजाम, यमुना किनारा रोड पर भीषण जाम

आगरा, जागरण संवाददाता। यमुना किनारा रोड पर शुक्रवार को 1200 एमएम की पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू हो गया। करीब पांच सौ मीटर तक रोड की एक लेन बंद की गई है। शुक्रवार को भारी वाहनों की नो एंट्री के बाद दोनों ओर का ट्रैफिक एक लेन से गुजारा गया। मगर, यह व्यवस्था काम नहीं आई। यमुना किनारा रोड पर भीषण जाम लग गया। यहां पांच मिनट का सफर तय करने में लोगों को एक-एक घंटा तक लगा। यह व्यवस्था चार अक्टूबर तक रहेगी।

loksabha election banner

यमुना किनारा रोड पर आंबेडकर पुल से हाथीघाट तक का रोड वाहनों के आवागमन के लिए बंद किया गया है। इसलिए जीवनी मंडी से लेकर थाना छत्ता के कट तक एक लेन से ही दोनों ओर का ट्रैफिक गुजारा जा रहा है। हालांकि पुलिस ने इस रोड पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया है। इसके बाद भी शुक्रवार को सुबह से ही यहां जाम लग गया। यातायात व्यवस्था संभालने को पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन वे कुछ नहीं कर सके। दोपहर बाद तो जाम भीषण हो गया। इसके बाद एक किमी की दूरी तय करने में लोगों को एक-एक घंटा तक लगा। यह की गई है व्यवस्था

- बिजलीघर बस स्टैंड से फीरोजाबाद, इटावा, मैनपुरी, हाथरस और अलीगढ़ के लिए जाने वाली बसें बिजलीघर बस स्टैंड पर न पहुंचकर आइएसबीटी से संचालित हो रही हैं।

- फीरोजाबाद, इटावा, मैनपुरी, हाथरस और अलीगढ़ की ओर से ग्वालियर जाने वाले सभी भारी वाहन इनर रिग रोड होते हुए पुलिस चौकी तोरा से पुलिस चौकी एकता होकर गंतव्य को जा रहे हैं।

- मथुरा की ओर से ग्वालियर की ओर जाने वाले सभी भारी वाहन दक्षिणी बाइपास होकर भेजे जा रहे हैं।

- विक्टोरिया पार्क से हाथीघाट होकर वाटरव‌र्क्स की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के हल्के वाहन यमुना किनारा रोड की एक लेन से गुजारे जा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.