Move to Jagran APP

बिना ताजमहल देखे निराश लौटे पर्यटक

-दोपहर की स्लाट की सभी 2500 टिकट हो गई थीं बुक -कैपिंग लागू होने से अधिकतम पाच हजार टिकट हो सकती हैं बुक

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Oct 2020 06:50 AM (IST)Updated: Sun, 11 Oct 2020 06:50 AM (IST)
बिना ताजमहल देखे निराश लौटे पर्यटक
बिना ताजमहल देखे निराश लौटे पर्यटक

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजमहल पर कोरोना काल में लागू की गई कैपिंग (एक दिन में अधिकतम पर्यटकों की संख्या) ने शनिवार को तमाम पर्यटकों को रुला दिया। सैकड़ों किमी का फासला तय कर आगरा पहुंचे पर्यटकों को टिकट बुक नहीं होने से ताजमहल देखे बगैर लौटना पड़ा। ऐसा दोपहर के स्लाट की सभी 2500 टिकटें बुक हो जाने की वजह से हुआ।

loksabha election banner

लाकडाउन के बाद ताजमहल 21 सितंबर से खुला है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) ने स्मारक पर कैपिंग लागू करते हुए एक दिन में अधिकतम पर्यटक संख्या पाच हजार तय की है। इसमें सुबह और दोपहर(12 से 5 बजे) के स्लाट में पर्यटकों की संख्या 2500-2500 तय है।

शनिवार दोपहर 3:45 बजे के करीब एएसआइ की वेबसाइट से और क्यूआर कोड स्कैन करने पर ताजमहल की टिकट बुक नहीं हो पाईं। इस पर ताजमहल देखने पहुंचे पर्यटक परेशान हो उठे। एएसआइ कर्मचारियों ने उन्हें जानकारी दी कि दोपहर के स्लाट की सभी 2500 टिकटें बुक हो गई हैं, अब टिकट बुक नहीं हो सकती हैं। इसके बाद मायूस पर्यटक ताजमहल देखे बगैर लौट गए। पूर्वी व पश्चिमी गेटों पर उस समय 200 से अधिक पर्यटक थे।

शनिवार को आए पर्यटक

- 3919 पर्यटकों ने शनिवार को ताजमहल का दीदार किया।

- 3525 भारतीय वयस्क, 369 भारतीय बच्चे और 25 विदेशी पर्यटक शामिल

-1510 पर्यटकों ने देखा मुख्य मकबरा। 1345 वयस्क और 165 बच्चों शामिल शनिवार को ये रहा स्लाट

-2184 पर्यटक आए सुबह के स्लाट (6 से 12 बजे) में

-1735 पर्यटक आए दोपहर की स्लाट में

-765 पर्यटक दोपहर की स्लाट में बुकिंग के बावजूद नहीं आए

पर्यटक टाक

बच्चों को ताजमहल दिखाने आया हूं, लेकिन एक घटे से टिकट बुक नहीं हो रही है। बता रहे हैं कि सभी टिकटें बुक हो चुकी हैं। ताजमहल नहीं देख पाने से बच्चे मायूस हो रहे हैं।

-जितेंद्र कुशवाह, लखनऊ दिल्ली से पेट्रोल फूंककर, टोल टैक्स चुकाकर ट्रैफिक झेलते हुए ताजमहल देखने आया हूं। टिकट बुक नहीं होने से पूरा दिन खराब हो गया। रविवार को ताजमहल देखने के लिए यहा रुकना होगा, जिससे जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

-किशन, दिल्ली सुबह 10 बजे घर से ताजमहल देखने के लिए चली थी। ताजमहल पर आकर पता चला कि सभी टिकटें बुक हो चुकी हैं। यहा रविवार को टिकट बुक होने की बात कही जा रही है। ताजमहल नहीं देख पाने का मलाल है।

-सीमा, हरियाणा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.