Move to Jagran APP

Taj Mahal Unlocked: चौथे दिन ताज के कद्रदानों की संख्या पर लगा ब्रेक, आज है साप्ताहिक बंदी

Taj Mahal Unlockedगुरुवार को ताजमहल पर कम हुए पर्यटक। दिनभर में 1735 पर्यटकों ने किया दीदार। सोमवार से बुधवार तक निरंतर बढ़े थे पर्यटक। 70 फीसद पर्यटक चमेली फर्श से लौट रहे हैं। मुख्य मकबरे पर लागू है 200 रुपये का अतिरिक्त टिकट।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Fri, 25 Sep 2020 07:20 AM (IST)Updated: Fri, 25 Sep 2020 07:20 AM (IST)
Taj Mahal Unlocked: चौथे दिन ताज के कद्रदानों की संख्या पर लगा ब्रेक, आज है साप्ताहिक बंदी
गुरुवार को दिनभर में 1735 पर्यटकों ने ताजमहल निहारा। फाइल फोटो

आगरा, जागरण संवाददाता। सोमवार से खुले ताजमहल पर कद्रदानों की निरंतर बढ़ती संख्या पर गुरुवार को ब्रेक लगा। दिनभर में 1735 पर्यटकों ने ताजमहल निहारा, जबकि बुधवार को 1927 पर्यटक ताजमहल देखने आए थे। इनमें 20 विदेशी (एक सार्क देशों का निवासी) रहे। उधर, आगरा किला पर 240 पर्यटक पहुंचे, जबकि बुधवार को 281 पर्यटक आए थे।

loksabha election banner

कोरोना के संक्रमण के चलते ताजमहल व आगरा किला समेत सभी स्मारक 17 मार्च को बंद कर दिए गए थे। ताजमहल और आगरा किला 188 दिनों की बंदी के बाद सोमवार को पर्यटकों के लिए खोले गए थे। सोमवार से बुधवार तक ताजमहल पर पर्यटकों की संख्या निरंतर बढ़ रही थी। बुधवार की तुलना में गुरुवार को ताजमहल पर 192 पर्यटक कम आए। गुरुवार को आए 1735 पर्यटकों में से 526 ने मुख्य मकबरे समेत स्मारक देखा। आगरा किला पर बुधवार की तुलना में गुरुवार को 41 पर्यटक कम आए।

आज बंद रहेगा ताजमहल

ताजमहल शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी के चलते बंद रहेगा। अन्य स्मारक खुलेंगे। जिला प्रशासन ने धार्मिक स्थलों को खोलने की इजाजत नहीं दी है। इसके चलते शुक्रवार को ताजमहल में नमाज नहीं होगी। शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी होने के बावजूद ताजमहल केवल नमाज के लिए ही खुलता है, लेकिन कोरोना काल में इस पर रोक लगी हुई है।

मुख्य मकबरे पर जा रहे 30 फीसद पर्यटक

दुनिया के सात अजूबों में शुमार ताजमहल को खुले हुए गुरुवार को चार दिन हो गए। राहत की बात यह है कि कोरोना काल में भी ताजमहल के दीदार का क्रेज पर्यटकों में देखने को मिला है, लेकिन मुख्य मकबरे पर 30 फीसद पर्यटक ही जा रहे हैं। 70 फीसद पर्यटक चमेली फर्श से ही वापस लौट रहे हैं। इसकी वजह मुख्य मकबरे पर 200 रुपये का अतिरिक्त टिकट लागू होना है।

कोरोना काल में लंबे अरसे बाद ताजमहल सोमवार को पर्यटकों के लिए खोला गया है। सोमवार से बुधवार तक प्रतिदिन ताजमहल देखने आने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा देखने को मिला। स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर, गृह व स्वास्थ्य मंत्रालय की एडवाइजरी के अनुसार शारीरिक दूरी के नियम के पालन को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) ने ताजमहल में एक दिन में अधिकतम पर्यटकों की संख्या पांच हजार तय कर रखी है। मुख्य मकबरे में एक बार में पांच पर्यटकों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। शारीरिक दूरी के नियम के पालन के इन इंतजामों के बीच पर्यटक भी मुख्य मकबरे से दूरी बनाए हुए हैं। ताजमहल देखने आने वाले पर्यटकों में से मंगलवार को 19.27 फीसद, बुधवार को 19.82 फीसद और गुरुवार को 30.31 फीसद ने ही मुख्य मकबरे का दीदार किया। अन्य पर्यटक चमेली फर्श और सेंट्रल टैंक से ही लाैट गए।

दिसंबर, 2018 में लागू हुआ था अतिरिक्त टिकट

एएसआइ ने ताजमहल में भीड़ प्रबंधन के लिए मुख्य मकबरे पर 200 रुपये का अतिरिक्त टिकट दिसंबर, 2018 में लागू किया था। नेशनल इन्वायरमेंटल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीटयूट (नीरी) ने वर्ष 2015 में ताज की कैरिंग कैपेसिटी तय करते हुए स्टेप टिकटिंग का सुझाव दिया था।

हो रही डबल एंट्री

एएसआइ ने सोमवार को ताजमहल खुलने पर पूर्वी व पश्चिमी गेट पर पर्यटकों की रजिस्टर में एंट्री की व्यवस्था की थी। मंगलवार से चमेली फर्श पर रजिस्टर में पर्यटकों की एंट्री करना शुरू किया गया।

पर्यटकों की स्थिति

दिन, कुल पर्यटक, मुख्य मकबरा, फीसद

सोमवार, 1235, -, -

मंगलवार, 1707, 329, 19.27

बुधवार, 1927, 382, 19.82

गुरुवार,1735, 526, 30.31

ताजमहल पर आए पर्यटक

भारतीय, 1526

विदेशी, 19

सार्क, 1

भारतीय बच्चे, 189

कुल, 1735

अन्य स्मारकों पर बुधवार को पर्यटकों की स्थिति

आगरा किला, 240

फतेहपुर सीकरी, 159

सिकंदरा, 118

एत्माद्दौला, 32

मेहताब बाग, 90

रामबाग, 49

मरियम टॉम्ब, 20

ताजमहल व आगरा किला पर पर्यटकों की स्थिति

स्मारक, सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार

ताजमहल, 1235, 1707, 1927, 1735

आगरा किला, 248, 241, 281, 240 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.