ताज महोत्सव प्रदेश की शान : रीता बहुगुणा
पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि ताज महोत्सव प्रदेश की शान है। सरकार इसका स्वरूप और बड़ा करने पर काम करेगी।
आगरा (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश की पर्यटन मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी आगरा के ताज महोत्सव को प्रदेश की शान बताया है। आज पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी शिल्पग्राम पहुंची।
उन्होंने यहां कल से शुरू हुए ताज महोत्सव की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद मुक्ताकाशीय मंच पर चल रहीं प्रस्तुतियों का आनंद उठाया। पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि ताज महोत्सव प्रदेश की शान है। सरकार इसका स्वरूप और बड़ा करने पर काम करेगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में दो दिन में बड़ा निवेश आएगा। अभी तक 11 हजार करोड रुपए का अनुबंध हो चुका है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश में भी सूरजकुंड की तरह से हैंडीक्राफ्ट मेला शुरू हो सके।
ताजनगरी में व्हाइट केटेगरी से तहत उद्योगों की स्थापना पर रोक के सवाल पर कहा कि सरकार इस बाधा को दूर करने की कोशिश करेगी। यहां सर्विस सेक्टर और गैर प्रदूषणकारी उद्योगों की स्थापना पर ध्यान दिया जाएगा।