Electricity Bill Recovery: आगरा के दो विभागों पर 206 करोड़ रुपये से ज्यादा बकाया, टोरंट ने भेजा नोटिस
Electricity Bill Recovery टोरंट पावर ने नगर निगम और छावनी बोर्ड को दिए थे नोटिस। नगर निगम पर 200 करोड़ रुपये से ज्यादा और छावनी पर छह करोड़ रुपये बकाया। छावनी बोर्ड ने टोरंट को पिछले दो साल से बिल जमा नहीं किया गया है।
आगरा, जागरण संवाददाता। नगर निगम और छावनी बोर्ड पर टोरंट पावर के 206 करोड़ रुपये से ज्यादा बकाया है। दोनों ही विभागों को नोटिस दिया जा चुका है। वार्ता चल रही है। छावनी बोर्ड की बिजली काटी गई है, नगर निगम पर भी नियमानुसार कार्यवाही होगी।
छावनी बोर्ड ने टोरंट को पिछले दो साल से बिल जमा नहीं किया गया है। टोरंट द्वारा छावनी बोर्ड को कई बार नोटिस दिए जा चुके हैं। अंतिम नोटिस में टोरंट ने बोर्ड को 15 दिन में बकाया राशि जमा करने को कहा था, जो पिछले कई नोटिसों की तरह अनदेखा कर दिया गया।टोरंट ने छावनी की बिजली भी काट दी थी।जिससे छावनी क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट, पानी के पंपसेट, दफ्तर और बंगलों में बिजली गुल हुई। इसी तरह नगर निगम को भी कई बार नोटिस दिए जा चुके हैं। नगर निगम पर टोरंट का 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का बकाया है। जल्द ही नगर निगम की बिजली भी काट दी जाएगी। दोनों विभागों से बकाया राशि को लेकर वार्ता चल रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर निगम का हर महीने दो करोड़ 75 लाख रुपये का बिल बनता है, जबकि छावनी का 30 लाख रुपये का।टोरंट अधिकारियों का कहना है कि नियमानुसार कार्यवाही होगी।