Move to Jagran APP

Top Agra News of the Day 2nd August 2019, ब्रज का जवान शहीद, दारोगा की पत्‍नी का मर्डर, राहत की बारिश

शोपियां में आतंकियों से मुठभेड़ में जवान रामवीर शहीद। आगरा में दारोगा की पत्‍नी की गला रेतकर हत्‍या। ताजनगरी में बरसीं राहत की बूंदें।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 02 Aug 2019 07:57 PM (IST)Updated: Fri, 02 Aug 2019 07:57 PM (IST)
Top Agra News of the Day 2nd August 2019, ब्रज का जवान शहीद, दारोगा की पत्‍नी का मर्डर, राहत की बारिश
Top Agra News of the Day 2nd August 2019, ब्रज का जवान शहीद, दारोगा की पत्‍नी का मर्डर, राहत की बारिश

आगरा, जेएनएन। ब्रजमंडल में शुक्रवार, दो अगस्‍त 2019 की शाम तक के प्रमुख समाचारों पर आइए डालते हैं एक नजर-

loksabha election banner

आतंकियों से लिया लोहा, देश पर प्राण न्‍यौछावर

जम्‍मू कश्‍मीर में शोपियां सेक्‍टर में आतंकियों से गुरुवार रात हुई मुठभेड़ में कोसीकलां के गांव हुलवाना के जवान रामवीर शहीद हो गए। रामवीर जाट रेजीमेंट में तैनात थेे। मुठभेड़ के दौरान जवान रामवीर के गोली लगी थी। उपचार के दौरान वे शहीद हो गए। शुक्रवार की सुबह परिजनों को रामवीर की शहादत की सूचना मिली। जिसके बाद से घर में कोहराम मच गया। उनकी पार्थिव देह का इंतजार हो रहा है।

ताजनगरी में दारोगा की पत्‍नी का मर्डर

आगरा के एत्‍माद्दौला थाना अंतर्गत कालिंदी बिहार में दारोगा के घर पर बदमाशों ने तांडव मचाया। लूट का विरोध करने बदमाशों ने दारोगा की पत्‍नी की गला रेतकर हत्‍या कर दी। दारोगा लक्ष्‍मीराज सिंह की तैनाती इस समय फीरोजाबाद के एका थाने में है। घटना के वक्‍त उनकी 52 वर्षीय पत्‍नी कुसुम घर पर अकेले थीं। वारदात को शुक्रवार दोपहर तीन बजे अंजाम दिया गया। लूटपाट करने के बाद बदमाश भाग निकले।

झमाझम तो नहीं पर राहत जरूर

ताजनगरी में शुक्रवार दोपहर राहत की बूंदें बरसीं। पूरे शहर में नहीं लेकिन जिन इलाकों में बरसात आई, वहां जरूर राहत दे गई। बीते कई दिनों से बारिश बंद रहने से लोग उमस से परेशान थे। शुक्रवार दोपहर एक बजे के करीब बारिश आने सेे पहले तो लोगों ने इसका मजा लिया लेकिन कुछ देर बाद ही जलभराव होने से परेशानी भी हुई। अर्जुन नगर, एमजी रोड, संजय प्‍लेस, सदर, आगरा कैंट आदि क्षेत्र में भारी जलभराव के कारण जाम के हालात हो गए। वहीं सिकंदरा क्षेत्र पूरी तरह सूखा रहा।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.