Move to Jagran APP

Top Agra News of the Day 20th October 2019, संपति के विवाद में रिश्‍तों की हत्‍या, पिंकथॉन में दौड़ी शहर की महिलाएं, शराब के लिए पत्‍नी की हत्‍या

कासगंज के माधो नगला गांव की घटना। ब्रेस्‍ट कैंसर के प्रति किया जागरुक। घूंसा मारकर दीवार से पटका पत्‍नी का सिर।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sun, 20 Oct 2019 06:35 PM (IST)Updated: Sun, 20 Oct 2019 06:35 PM (IST)
Top Agra News of the Day 20th October 2019, संपति के विवाद में रिश्‍तों की हत्‍या, पिंकथॉन में दौड़ी शहर की महिलाएं, शराब के लिए पत्‍नी की हत्‍या
Top Agra News of the Day 20th October 2019, संपति के विवाद में रिश्‍तों की हत्‍या, पिंकथॉन में दौड़ी शहर की महिलाएं, शराब के लिए पत्‍नी की हत्‍या

आगरा, जेएनएन। ब्रजमंडल में रविवार, 20 अक्‍टूबर 2019 की शाम तक के प्रमुख समाचारों पर आइए डालते हैं एक नजर-

loksabha election banner

संपति में भाई ने की भाई की हत्‍या

कासगंज जिले के सहावर थाना क्षेत्र के गांव माधो नगला में शनिवार रात को संपति विवाद में दो भाइयों के बीच में विवाद हो गया। बड़े भाई को गंभीर घायल होने पर रात में ही अलीगढ़ ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं छोटे भाई का शव सुबह चार बजे खेत में पड़ा मिला। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर पुलिस फोर्स भी पहुंच गया।

कैंसर के खिलाफ दौड़

रविवार को आगरा में ब्रेस्ट कैंसर के लिए जागरूकता फैलाने के लिए रन आयोजित की गई थी, इसे पिंकाथन नाम दिया गया था। रन में 200 से ज्यादा महिलाओं ने भाग लिया। इनमें डॉक्टर्स, टीचर्स, स्टूडेंट्स, गृहणियां शामिल थीं। सदर बाजार से शुरू होकर यह रन होटल क्लार्क शीराज से होते हुए वापस सदर बाजार पर ही खत्म हुई। चीफ गेस्ट कर्नल अनिल वर्मा ने रन को हरी झंडी दिखाई। सबके हाथों में पोस्टर थे। पिंकाथन की ब्रांड एबेंसर अर्चना शर्मा ने महिलाओं के साथ अपने विचार साझा किए।

घूंसा मार कर दी पत्‍नी की हत्‍या

ताजगंज थाने के हज्जुपूरा में रहने वाले एक दंपति में विवाद इतना बढ़ा कि पति ने पत्‍नी की हत्‍या ही कर दी। मूलरूप से सिलीगुड़ी निवासी 42 वर्षीय अमृता पति संजय के साथ हज्जुपूरा मे किराये पर रहती थी। पति संजय ताजगंज में ही एक होटल में वेटर है। दंपती के तीन बेटियां हैं। एक की शादी हो चुकी है। पति संजय गत रात्रि शराब पीकर घर आया था। इसे लेकर पत्नी ने टोक दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी अमृता के चेहरे पर संजय ने जोरदार घूंसा जड़ दिया। इसके बाद सिर को पकड़कर दीवार में ज़ोर से दे मारा। 13 वर्षीय बेटी मां को पड़ोसियों की सहायता से इमरजेंसी लेकर पहुंची। रविवार को अमृता ने दम तोड़ दिया। पुत्री की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित संजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.