Move to Jagran APP

Top Agra News of the Day 15th October 2019, भाजपा जिलाध्‍यक्ष पर जानलेवा हमला, एनएसयूआइ नेताओं ने दी गिरफ्तारी, इनामी बदमाश दबोचा

मैनपुरी के भाजपा जिलाध्‍यक्ष के घर पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां। काले झंडे दिखाने वाले एनएसयूआइ कार्यकर्ता पहुंचे थाने। मथुरा में मुठभेड़ के बाद बदमाश गिरफ्तार।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Tue, 15 Oct 2019 07:05 PM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 07:05 PM (IST)
Top Agra News of the Day 15th October 2019, भाजपा जिलाध्‍यक्ष पर जानलेवा हमला, एनएसयूआइ नेताओं ने दी गिरफ्तारी, इनामी बदमाश दबोचा
Top Agra News of the Day 15th October 2019, भाजपा जिलाध्‍यक्ष पर जानलेवा हमला, एनएसयूआइ नेताओं ने दी गिरफ्तारी, इनामी बदमाश दबोचा

आगरा, जेएनएन। ब्रजमंडल में मंगलवार, 15 अक्‍टूबर 2019 की शाम तक के प्रमुख समाचारों पर आइए डालते हैं एक नजर-

loksabha election banner

मैनपुरी भाजपा जिलाध्‍यक्ष पर जानलेवा हमला

मैनपुरी के भाजपा जिलाध्‍यक्ष आलोक गुप्‍ता पर सोमवार देर रात जानलेवा हमला हुआ। उस समय वे मुहल्ला अवध नगर स्थित घर के अहाते में टहल रहे थे। तभी बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे। बाइक चला रहा एक बदमाश हेलमेट लगाए हुए था। पीछे बैठे युवक गमछा बांधे थे। पीछे बैठे बदमाश ने बाइक के फुटरेस्ट पर खड़े होकर धमकाते हुए गेट खोलने को कहा। अध्यक्ष ने पूछा कि आप कौन हैं तो बदमाशों ने उनके ऊपर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पिस्टल देखते ही जिलाध्यक्ष अपनी कार के पीछे छिप गए। बदमाशों ने करीब सात राउंड फायर किए और भाग निकले। पुलिस हमलावरों का सुराग लगा रही है।

एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी

डिप्‍टी सीएम डा. दिनेश शर्मा को शुक्रवार को आगरा में काले झंडे दिखाने वाले एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को खुद थाने में पेश होकर गिरफ्तारी दी। हरीपर्वत थाने पर गिरफ्तारी देने पहुंचे एनएसयूआई के कार्यकर्ता अपूर्व शर्मा, आशीष कुमार, सतीश सिकरवार, अंकुश गौतम, ललित त्यागी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले सभी कार्यकर्ताओं ने दीवानी चौराहे पर भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहां से हरीपर्वत थाने आकर नारेबाजी करते हुए गिरफ्तारी दी। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता भी मौजूद रहे। मामलेे में एक छात्र नेता गौरव शर्मा पहले ही जेल में है।

मुठभेड़ के बाद बदमाश दबोचा

मथुरा में गोवर्धन पुलिस का मलसराय गांव के जंगल में बदमाशों से सोमवार देर रात आमना सामना हो गया। दोनों तरफ से चली गोलियां में एक घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गिरफ्तार किए गए बदमाश पर 25000 रुपए का इनाम था। एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि रात को सूचना प्राप्त हुई कि आजाद नाम का एक अपराधी अपने साथियों के साथ अपने दुश्मन दुर्ग पाल और उसके बेटे सोनू की हत्या करने के उद्देश्य से मलसराय आ रहा है। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो शातिर अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी अपराधियों पर फायर किये। एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पांच शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.