Move to Jagran APP

Top Agra News of the Day 13th December 2019, कैब के खिलाफ प्रदर्शन, वॉलीबॉल की उपेक्षा, आगरा में गिरे ओले

फीरोजाबाद में मुस्लिमों ने बिल के विरोध में किया प्रदर्शन। वॉलीबॉल को मिले गांव स्‍तर तक बढ़ावा। आगरा मंडल में ओले गिरने से शीतलहर।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 13 Dec 2019 07:10 PM (IST)Updated: Fri, 13 Dec 2019 07:10 PM (IST)
Top Agra News of the Day 13th December 2019, कैब के खिलाफ प्रदर्शन, वॉलीबॉल की उपेक्षा, आगरा में गिरे ओले
Top Agra News of the Day 13th December 2019, कैब के खिलाफ प्रदर्शन, वॉलीबॉल की उपेक्षा, आगरा में गिरे ओले

आगरा, जेएनएन। ब्रजमंडल में शुक्रवार, 13 दिसंबर 2019 की शाम तक के प्रमुख समाचारों पर आइए डालते हैं एक नजर-

loksabha election banner

फीरोजाबाद में सड़क पर उतरे मुस्लिम

नागरिकता संशोधन बिल पास हो जाने के बाद विरोध का दौर ब्रज में भी देखने को मिला। शुक्रवार को फीरोजाबाद में जोरदार प्रदर्शन हुआ। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में सुबह से दुकानें नहीं खुलीं और बाजारों में जगह-जगह काले झंडे लगाकर विरोध किया। जुमे की नमाज के बाद हाथों में तख्तियां लेकर हजारों की संख्या में समाज के लोग सड़क पर उतर आए और जमकर नारेबाजी। इस दौरान अधिकारियों से तकरार भी हुई। बाद में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर भीड़ लौट गई।

ग्रामीण स्‍तर पर पहुंचे वॉलीबॉल

वॉलीबॉल को यदि देश में बढ़ावा देना है तो इसे ग्रामीण स्‍तर तक ले जाना होगा। ये कहना है वॉलीबॉल के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी मुहम्मद इलियास का। मैनपुरी पहुंचे इलियास ने इस खेल की बदहाली पर क्षोभ जताते हुए कहा कि वॉलीबॉल की कोचिंग लेने से कोई कोच नहीं बनता, प्रतिभा भी अंदर होनी चाहिए। सरकार को भी इस खेल की बेहतरी पर फोकस करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गांव से जुड़े इस खेल की उपेक्षा लगातार हो रही है। वॉलीबॉल को जितना बढ़ावा देना चाहिए था, उतना नहीं दिया जा रहा है।

ओलों ने बढ़ाई ब्रज में सर्दी

शुक्रवार सुबह पड़े ओलों ने ब्रज में सर्दी बढ़ा दी है। गुरुवार देर रात हुई भारी बारिश के बाद शुक्रवार सुबह से काले घने बादल छाए रहे और रुक रुक कर बारिश होती रही। आगरा, फीरोजाबाद सहित ग्रामीण इलाकों में सुबह के वक्‍त बारिश के साथ ओले भी पड़े। मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। 15 दिसंबर से कोहरा सुबह शाम छाया रहेगा। अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री नीचे पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। अब तक 11.7 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को बादल छाए रहने के साथ बारिश हो सकती है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.