Move to Jagran APP

International Women's Day: महिलाओं को आज मिल रही है ताजमहल सहित अन्‍य स्मारकों में बिना टिकट एंट्री

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आज महिलाओं के लिए फ्री किए गए हैं आगरा में स्मारक। ताजमहल व अन्य स्मारकों पर पहुंच रही हैं महिला पर्यटक। इसकी खुशी उनके चेहरे पर साफ नजर आई स्मारकों को देखने का उनका उत्साह दोगुना हो गया।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Mon, 08 Mar 2021 11:52 AM (IST)Updated: Mon, 08 Mar 2021 11:52 AM (IST)
International Women's Day: महिलाओं को आज मिल रही है ताजमहल सहित अन्‍य स्मारकों में बिना टिकट एंट्री
अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस पर ताजमहल देखने पहुंचीं महिलाएं।

आगरा, जागरण संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार को ताजमहल समेत सभी स्मारकों में महिलाओं को बिना टिकट के प्रवेश मिला। महिला दिवस पर महिलाओं को प्रवेश शुल्क में मिली छूट की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलकी। स्थानीय महिला पर्यटक भी बड़ी संख्या में ताजमहल समेत अन्य स्मारकों को देखने पहुंचीं।

loksabha election banner

आठ मार्च को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। महिला दिवस के अवसर पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने महिलाओं को शानदार तोहफा देते हुए उनके लिए स्मारकों को फ्री किया था। दूरदराज से सोमवार सुबह आईं महिलाओं को जब ताजमहल समेत अन्य स्मारकों पर प्रवेश शुल्क लागू ना होने की जानकारी मिली तो उनकी खुशी का पारावार न रहा। इसकी खुशी उनके चेहरे पर साफ नजर आई स्मारकों को देखने का उनका उत्साह दोगुना हो गया। अनामिका ने बताया कि वह पहली बार ताजमहल देखने आई हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ताजमहल समेत अन्य स्मारकों को महिलाओं के लिए फ्री किये जाने की जानकारी उन्हें स्मारक पहुंचने के बाद मिली। उन्हें इससे बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। ताजमहल बहुत खूबसूरत है। वहीं आगरा की कीर्ति दुबे ने बताया कि आज बहुत खास दिन है। इसलिए उन्होंने ताजमहल देखने की सोची। ताजमहल के अलावा अन्य स्मारकों पर भी सोमवार को महिला पर्यटकों की भीड़ रही। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.