Move to Jagran APP

आज रात 12 बजे से बंद होगा मदिया कटरा आरओबी

डबल स्टैक कंटेनर ट्रेन के संचालन के लिए ऊंचा किया जाएगा आरओबी पहले पांच अप्रैल से होना था बंद तकनीकी कारणों से नहीं शुरू हो सका था काम

By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Apr 2021 11:30 PM (IST)Updated: Mon, 05 Apr 2021 11:30 PM (IST)
आज रात 12 बजे से बंद होगा मदिया कटरा आरओबी
आज रात 12 बजे से बंद होगा मदिया कटरा आरओबी

आगरा, जागरण संवाददाता। मदिया कटरा रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) को ऊंचा करने में आ रही तकनीकी परेशानी को रेलवे ने दूर कर लिया है। अब आरओबी को छह अप्रैल को रात 12 बजे से 10 मई तक बंद किया जाएगा। पहले रेलवे ने आरओबी को पांच अप्रैल से बंद करने की अनुमति ली थी, लेकिन तकनीकी कारणों से काम को टाल दिया गया था।

loksabha election banner

दिल्ली-मुंबई रेल लाइन पर डबल स्टैक कंटेनर ट्रेन का संचालन होना है। ऐसे में आगरा में राजा मंडी स्टेशन के मदिया कटरा आरओबी को ऊंचा करना है। इसके लिए रेलवे ने प्रशासन से पांच अप्रैल से 10 मई तक आरओबी को बंद करने की अनुमति ली थी। मगर, चार अप्रैल को रेलवे ने तकनीकी कारण से काम को टाल दिया था। अब रेलवे आरओबी को ऊंचा करने का काम छह अप्रैल को रात 12 बजे से शुरू करेगा। आगरा रेल मंडल के पीआरओ एसके श्रीवास्तव ने बताया कि मदिया कटरा आरओबी के स्लैब बदले जाने हैं। कुछ तकनीकी कारणों के चलते आरओबी को पांच अप्रैल को बंद नहीं किया गया था। अब सभी तकनीकी दिक्कतों का समाधान कर लिया गया है। आरओबी को छह अप्रैल को रात 12 बजे से 10 मई तक यातायात के लिए बंद रखा जाएगा। इसके लिए प्रशासन से अनुमति प्राप्त कर ली गई है। होगी हजारों लोगों को परेशानी

मदिया कटरा आरओबी के बंद होने से हर दिन हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पडे़गा। दिल्ली गेट पर कई बडे़ हास्पिटल और पैथोलाजी लैब हैं, यहां बड़ी संख्या में मरीज और तीमारदार आते हैं। आरओबी बंद होने से उन्हें परेशानी होगी। इसके अलावा मदिया कटरा से हरीपर्वत आने और जाने वाले लोगों को अब कई किमी घूमकर आना होगा। यह रहेगा रूट डायवर्जन

- हरीपर्वत चौराहे की ओर से आने वाले सभी वाहन आरबीएस कालेज के सामने से खंदारी चौराहा होकर जाएंगे।

- लोहामंडी की ओर से हरीपर्वत चौराहे की ओर जाने वाले वाहन अब लोहामंडी से सेंट जोंस चौराहा होकर जाएंगे।

- भावना स्टेट से हरीपर्वत चौराहे की तरफ आने वाले वाहनों को मदिया कटरा से तोता ताल होते हुए सेंट जोंस चौराहा होकर गुजारा जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.