Move to Jagran APP

BJP Kisan Sammelan: भाजपा का किसान सम्मेलन आज, केंद्रीय मंत्री होंगे मुख्य वक्ता

BJP Kisan Sammelan किसानों का भ्रम दूर करेंगे केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल सिंह गुर्जर। पथौली के गोगाजी गार्डन में होगा किसान सम्मेलन। नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़े किसानों को विपक्ष का पूरा समर्थन मिल रहा है।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Fri, 18 Dec 2020 08:26 AM (IST)Updated: Fri, 18 Dec 2020 08:26 AM (IST)
BJP Kisan Sammelan: भाजपा का किसान सम्मेलन आज, केंद्रीय मंत्री होंगे मुख्य वक्ता
किसानों का भ्रम दूर करेंगे केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल सिंह गुर्जर।

आगरा, जागरण संवाददाता। ठिठुरन भरी ठंड में सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को वापस घर लौटाने और उन्हें नए कृषि कानूनों के लाभ गिनाने के लिए भाजपा किसान सम्मेलन का आयोजन कर रही है। पूरे प्रदेश में पार्टी के दिग्गज नेताओं को वक्ता बना किसानों का भ्रम दूर करने के लिए भेजा जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को केंद्रीय कृषि मंत्री कृष्ण पाल सिंह गुर्जर आगरा आ रहे हैं। वे किसानों को संबाेधित करेंगे।

loksabha election banner

नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़े किसानों को विपक्ष का पूरा समर्थन मिल रहा है। भाजपा का आरोप है कि किसानों को गुमराह किया जा रहा है, जबकि नए कानून उनके हित में हैं। वहीं किसान नए कानूनों को काले कानून बता इसे व्यापारियों के हित में बता रहे हैं। किसानों के सहारे राजनीति कर रही सपा, कांग्रेस, आप, रालोद के प्रयासाें को हल्का करने और किसानों को कानूनों की बारीकियां समझाने के लिए भाजपा जुट गई है। शुक्रवार को दाेपहर 12 बजे से पथौली के गोगाजी गार्डन में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया है। केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल सिंह गुर्जर मुख्य वक्ता के रूप में रहेंगे और किसानों को कानून के लाभ गिनाएंगे। भाजपा ने जिलेभर से किसानों को बुलाया है। इसके लिए मंडल स्तर पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.