Move to Jagran APP

World Children's Day 2020: आज हरीपर्वत थाने में फरियाद सुनेंगी एक दिन की थानेदार इशिका बंसल

World Childrens Day 2020 पुलिस जीप से थानेदार की जगह क्षेत्र में भ्रमण करेंगी। विश्व बाल दिवस पर डीजीपी के निर्देश पर की गई है पहल। इशिका बंसल की कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उन्होंने अपनी पहली किताब सातवीं क्लास में पढ़ाई के दौरान लिखी थी।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Fri, 20 Nov 2020 08:09 AM (IST)Updated: Fri, 20 Nov 2020 08:09 AM (IST)
World Children's Day 2020: आज हरीपर्वत थाने में फरियाद सुनेंगी एक दिन की थानेदार इशिका बंसल
विश्व बाल दिवस पर डीजीपी के निर्देश पर की गई है पहल।

आगरा, जागरण संवाददाता। शुक्रवार को थाना हरीपर्वत का नजारा बदला-बदला दिखेगा। दसवीं की छात्रा इशिका बंसल थानेदार की कुर्सी पर बैठेंगी। सामान्य मामलों में निर्णय भी उन्हीं के रहेंगे। फरियादियों की फरियाद सुनने के बाद वे निस्तारण करेंगी। इसके साथ ही वे थाने के अन्य रुटीन के कार्यों को देखेंगी। विश्व बाल दिवस के मौके पर कमला नगर निवासी इशिका बंसल को एक दिन का थानेदार बनाया गया है।

loksabha election banner

डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने हर जिले के एक-एक थाने में एक दिन के लिए छात्राओं को थानेदार बनाए जाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद ही उनका चयन किया गया है। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि हरीपर्वत थाने का एक दिन का चार्ज दसवीं की छात्रा इशिका बंसल को देने लिए फाइनल किया गया है। इशिका परिवार के साथ कमला नगर में रहती हैं। इशिका बंसल की कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उन्होंने अपनी पहली किताब सातवीं क्लास में पढ़ाई के दौरान लिखी थी। कवि डा. कुमार विश्वास, दिल्ली के कवि हरीश अरोड़ा, आगरा के गजलकार अशोक रावत समेत कई कवियों की हिंदी कविताओं का अंग्रेजी अनुवाद कर चुकी हैं। अब वे एक दिन थाने की पुलिसिंग करेंगी। सुबह नौ बजे वे थाने पहुंच जाएंगी। उनके गेस्ट थानेदार बनने का तस्करा जीडी में डाल दिया जाएगा। इसके बाद थाने का रुटीन काम शुरू हो जाएगा। थाने की पुलिसिंग देखने के बाद गेस्ट थानेदार पुलिस गाड़ी से क्षेत्र में भ्रमण को भी निकलेंगी। शाम तक वे थाने में रहकर पुलिस की कार्यशैली को बारीकी से देखेंगी। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि कार्यक्रम का उद्​देश्य छात्राओं को यह संदेश देना है कि पुलिस उनकी मदद के लिए है। वह पुलिस से घबराएं नहीं। पुलिस कैसे काम करती है ? यह अनुभव करके इशिका अपने साथ की छात्राओं को बताए। जहां भी जाए उनका मनोबल बढ़ाए। एक दिन की पुलिसिंग के बाद पुलिस भी इशिका से पुलिसिंग में और सुधार को सुझाव मांगे जाएंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.