आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसे में तीन महिलाओं की मौत
कन्नौज के थाना सौरिख क्षेत्र में स्थित गांव कबीरपुर निवासी रिहाना बेगम कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। शनिवार को उनके स्वजन और रिश्तेदार उन्हें लेकर इलाज के लिए मारुति वैन सवार होकर आगरा गए थे। देर शाम सभी लोग वापस लाैट रहे थे।
आगरा, जागरण टीम। मैनपुरी के करहल क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गइ। मारुति वैन सवार तीनों महिलाएं कन्नौज की रहने वाली थीं। आगरा उपचार के लिए महिलाएं आ रही थीं।
कन्नौज के थाना सौरिख क्षेत्र में स्थित गांव कबीरपुर निवासी रिहाना बेगम कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। शनिवार को उनके स्वजन और रिश्तेदार उन्हें लेकर इलाज के लिए मारुति वैन सवार होकर आगरा गए थे। देर शाम सभी लोग वापस लाैट रहे थे। थाना करहल क्षेत्र में पीछे से आई कार ने वैन में टक्कर मार दी। जिससे वैन असंतुलित होकर पलट गई। इस घटना में वैन सवार रिहाना बेगम के अलावा उनके रिश्तेदार आमना बेगम, भुल्लन खान निवासी अजीजलपुर थाना जहानगंज फर्रुखाबाद, गजाला निवासी कबीरपुर, साजिद खान निवासी सरदापुर थाना साैरिख, तबस्सुम बेगम निवासीगण गुरसहायगंज कन्नौज घायल हाे गए। मौके पर पहुंचे एक्सप्रेस-वे अथोरिटी के अधिकारियों और पुलिस नेे घायलों को सैफई पहुंचाया। जहां रिहाना बेगम, आमना बेगम और गजाला की मौत हो गई। खबर जल्द दी जा रही है।