Move to Jagran APP

बरौली अहीर में तीन और बच्चों की मौत

अब तक 15 बचों की हो चुकी है मौत नगला अरहर और श्यामो में कई बीमार

By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Nov 2021 06:10 AM (IST)Updated: Sun, 07 Nov 2021 06:10 AM (IST)
बरौली अहीर में तीन और बच्चों की मौत
बरौली अहीर में तीन और बच्चों की मौत

जागरण टीम, आगरा। 24 घंटे में बुखार से तीन और बच्चों की मौत हो गई। बरौली अहीर के गांव नगला अरहर और श्यामो में ज्यादातर घरों में मरीज हैं। कई घरों में दो से अधिक बीमार हैं। अब तक 15 बच्चों की मौत हो चुकी है। बावजदू इसके यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची है। लोग मजबूरन झोलाछाप का सहारा ले रहे हैं।

loksabha election banner

नगला अरहर निवासी अशोक की सात वर्षीय बेटी दीपिका को दो दिन पूर्व बुखार आया था। स्वजन ने पहले दिन झोलाछाप से इलाज कराया। शुक्रवार तबीयत बिगड़ने पर वे उसे अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में दीपिका ने दम तोड़ दिया। बुढ़ैरा निवासी वीरेंद्र कुमार के 15 माह के बेटे देव कुमार को तीन दिन से बुखार था। स्वजन उसे लेकर कई अस्पतालों में भागे लेकिन कोई लाभ नहीं मिला। शुक्रवार को कमलानगर के अस्पताल में उसकी मौत हो गई। श्यामो निवासी सुनील कुमार शर्मा के सात वर्षीय बेटे मटरू को दो दिन पूर्व बुखार आया था। स्वजन ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार को मटरू ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। क्षेत्रीय समाजसेवी विजय सिंह लोधी ने बताया कि गावं में कई लोग बीमारी की चपेट में हैं। रजनीश, आरिफ, अशोक और विराज की पूर्व में डेंगू व बुखार से मौत हो चुकी है। उन्होंने गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव व फागिंग कराने की मांग की है। तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

जागरण टीम, आगरा। घर में घुसकर तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। बाह के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि तीन नवंबर को पति व सास फीरोजाबाद गए थे। वह बच्चों के साथ घर पर ही थी। आरोप है कि रात नौ बजे गाव का ही मौनू आया। उसने पति का नाम लेकर दरवाजा खुलवाया। आरोप है कि दरवाजा खोलते ही उसने तमंचा सटा दिया। इसके बाद दुष्कर्म किया। घटना के बाद धमकी देते हुए भाग निकला। इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित को गिरफ्तार किया जा चुका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.