Move to Jagran APP

महुअर में उप स्वास्थ्य केंद्र से फर्नीचर भी समेट ले गए चारे

अछनेरा के गावं महुअर का मामला एएनएम ने थाने में दी तहरीर पुलिस जांच में जुटी

By JagranEdited By: Published: Sun, 27 Jun 2021 06:30 AM (IST)Updated: Sun, 27 Jun 2021 06:30 AM (IST)
महुअर में उप स्वास्थ्य केंद्र से फर्नीचर भी समेट ले गए चारे
महुअर में उप स्वास्थ्य केंद्र से फर्नीचर भी समेट ले गए चारे

जागरण टीम, आगरा। उप स्वास्थ्य केंद्र से शुक्रवार रात चोर हजारों का माल ले गए। एएनएम ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

loksabha election banner

विकास खंड अछनेरा के गांव महुअर में स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र को डिलीवरी प्वाइंट बना दिया गया है। यहां एएनएम गीता सारस्वत तैनात हैं। शनिवार सुबह सात बजे गीता स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचीं तो वहां का नजारा देख उनके होश उड़ गए। उप स्वास्थ्य केंद्र का ताला टूटा हुआ था। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। एएनएम ने प्रधान पति चंदन सिंह को मौके पर बुला लिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। एएनएम ने बताया कि चोर केंद्र से अलमारी, लोहे का गेट, पेंटिंग मशीन, डिलीवरी टेबल, तीन पंखे, आठ कुर्सी, मेज, स्टूल आदि सारा सामान समेट ले गए। इंस्पेक्टर अछनेरा उदयवीर मलिक ने बताया कि मामले में मामले की जांच की जा रही है। मेगलपुरा में मंदिर से पीतल के घंटे चोरी

जागरण टीम, आगरा। इरादतनगर के गांव मेगलपुरा स्थित देवकी माता के मंदिर से शुक्रवार रात चोर पीतल के घंटे व मंदिर में रखा सामान ले गए। दानपात्र में रखी हजारों की नकदी भी ले गए। सुबह ग्रामीणों को पता चला तो उनमें रोष व्याप्त हो गया। उन्होंने चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं प्रधान पति हरेंद्र ने थाने में तहरीर दी है। फीरोजाबाद के लिए..24 घंटे बाद यमुना नदी में मिला फीरोजाबाद के युवक का शव

जागरण टीम, आगरा। बाह के बटेश्वर में यमुना नदी में डूबे फीरोजाबाद के युवक का शव शनिवार सुबह पीएसी के गोताखोरों ने तलाश लिया। फीरोजाबाद जिले के नगला खंदारी, सिरसागंज निवासी विकास (25) पुत्र रामस्वरूप शुक्रवार को कलश विसर्जन के लिए बटेश्वर में आया था। तीसरे पहर तीन बजे वह यमुना नदी में स्नान करते समय डूब गया। देररात तक पुलिस ने उसकी तलाश कराई लेकन विकास का पता नहीं चला। शनिवार सुबह फिर पीएसी के गोताखोरों ने नदी में तलाश शुरू की। दो किलोमीटर दूर उसका शव बरामद हुआ। यह देख स्वजन में कोहराम मच गया। विकास का विवाह पांच माह पूर्व ही हुआ था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.