Move to Jagran APP

Panchayat Election Kit: किसी थैले में मास्क नहीं तो कहीं सैनिटाइजर गायब, आगरा में ठीक से साफ तक न हुआ बैलट बॉक्स

आगरा जिले के 15 स्कूलों से कुछ घंटे बाद ही 3407 पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हुई। अफसरों की नाक के नीचे कोविड-19 प्रोटोकाल का ठीक तरीके से नहीं किया जा रहा पालन। पोलिंग पार्टियों को ड्यूटी दिए जाने के दौरान शारीरिक दूरी का पालन नहीं।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Wed, 14 Apr 2021 10:05 AM (IST)Updated: Wed, 14 Apr 2021 10:05 AM (IST)
Panchayat Election Kit: किसी थैले में मास्क नहीं तो कहीं सैनिटाइजर गायब, आगरा में ठीक से साफ तक न हुआ बैलट बॉक्स
किरावली में बुधवार सुबह ड्यूटी जानने को लगी पोलिंग एजेंट्स की भीड़।

आगरा, जागरण संवाददाता। जिले में 15 अप्रैल को जिला पंचायत, क्षेत्र और ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान पदों के लिए मतदान होगा। यह सुबह 7:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक होगा। शाम 6:00 बजे तक अगर कोई वोटर लाइन में लग जाता है तो उसे वोट डालने का मौका मिलेगा। मतदान को संपन्न कराने के लिए बुधवार सुबह 8:00 बजे 15 स्थानों पर 13 हजार के करीब कर्मचारी पहुंच गए, लेकिन उन्हें अव्यवस्थाओं का शिकार होना पड़ा। डिकोडिंग के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ी। इस दौरान कोविड प्रोटोकाल का पालन नहीं किया गया। फिर जिन पीठासीन अधिकारियों को बैलट बॉक्स और थैला मिला, उसमें भी कमियां थींं। बैलट बॉक्स को ठीक तरीके से साफ नहीं किया गया था। इसी तरीके से थैले में मास्क के फटे हुए थे और सैनिटाइजर गायब था। पीठासीन अधिकारियों की शिकायत के बाद प्रशासन ने यह सामग्री उन्हें फिर से उपलब्ध कराई। यहां तक अपनी पोलिंग पार्टी के लिए कर्मचारियों को परेशान होना पड़ा। कई स्थलों पर ठीक तरीके से पानी की व्यवस्था तक नहीं की गई थी।

loksabha election banner

फैक्‍ट फाइल

- आगरा जिले में जिला पंचायत सदस्य के कुल 51 पद हैं। इन पदों के सापेक्ष 587 प्रत्याशी मैदान में हैं।

- जिले में प्रधान के कुल पद 690 हैं, जिसमें दो प्रधान पद निर्विरोध चुने जा चुके हैं। वहीं अब 688 पदों के लिए 4437 प्रत्याशी मैदान में हैं।

- जिले में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की कुल संख्या 1257 है, जिसमें 83 निर्विरोध चुने जा चुके हैं। 1174 पदों के लिए 48 11 प्रत्याशी मैदान में है।

- जिले में ग्राम पंचायत सदस्यों की कुल संख्या 9180 है, जिसमें 6441 निर्विरोध चुने जा चुके हैं। 497 पदों के लिए 1044 प्रत्याशी मैदान में हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.